अभिनेत्री राम्या कृष्णन ने अपने अब तक के करियर में तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा की कई फिल्मों में अभिनय का जलवा बिखेरा है। हालांकि, उन्हें बाहुबली' में शिवगामी के किरदार से अच्छी पहचान मिली। हाल ही में राम्या फिल्म 'लाइगर' में विजय देवरकोंडा की मां बालामणि के किरदार में दिखाई दीं। इस फिल्म के जरिए राम्या ने करीब 24 साल बाद हिंदी फिल्मों में कमबैक किया है। इससे पहले वह बॉलीवुड फिल्मों में अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, गोविंदा, शाहरुख खान जैसे एक्टर्स के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, हिंदी फिल्मों में राम्या ने एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन दिए। लेकिन, उन्हें मनमुताबिक सफलता नहीं मिल पाई। हालांकि, राम्या अपने करियर से खुश हैं और खुद को तेलुगू स्टार कहलवाना ही पसंद करती हैं। मगर, 'लाइगर' के बहाने जानते हैं उनकी हिंदी फिल्मों के बारे में....
Ramya Krishnan: इन हिंदी फिल्मों में जबरदस्त बोल्ड सीन दे चुकी हैं राम्या, फिर भी नहीं जमा था सिक्का
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
