तेलुगु सिनेमा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर नागा चैतन्य आज यानी 23 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। नागा चैतन्य अपनी एक्टिंग की बदौलत लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने 2009 में आई तेलुगु फिल्म 'जोश' से डेब्यु किया था और इसके लिए उन्हें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स और सिने-मा अवॉर्ड्स में 'बेस्ट मेल डेब्यु' का अवॉर्ड मिला था। नागा चैतन्य तेलुगु सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे और अक्किनेनी नागेश्वर राव के पौत्र हैं। मजिली, ये माया चेसावे, प्रेमम, सव्यसाची में अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले नागा चैतन्य के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनके नेट वर्थ और लग्जरी लाइफ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।
Birthday Special: इन बेहद महंगी चीजों के मालिक हैं नागा चैतन्य, नेट वर्थ सुन उड़ जाएंगे होश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन