कोरोना काल में मसीहा बनकर उभरे सोनू सोद भारत में कोविड 19 फैलने के बाद से लोगों की मदद कर रहे हैं। लगभग आठ महीने से सोनू अलग-अलग तरीकों से लोगों को सहायता पहुंचा रहे हैं। कभी भी वह किसी का इलाज करा रहे हैं तो कभी बच्चों के स्कूल की फीस भर रहे हैं। लोगों को सोनू से अब इतनी उम्मीद हो गई है कि वे अपनी हर छोटी-बड़ी समस्या उन्हें बता रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा ही शख्स सामने आया जो अपनी बीमारी से पिछले 12 सालों जूझ रहा है।
दर्द से तड़प कर युवक ने बिता दिए 12 साल, अब सोनू सूद उठाएंगे इलाज का खर्च
अमनजीत ने लिखा, 'सोनू सूद सर बस आप ही सहारा हो। मेरा परिवार, मेरा इलाज कराने असमर्थ है। मैंने अपनी जिंदगी के 12 साल खो दिए हैं। कोविड के कारण कोई रिश्तेदार मदद नहीं कर रहा है। आपसे गुजारिश है कि मेरी मदद कीजिए। मार्च में मेरा ऑपरेशन होना था पर अब तक नहीं हो पाया।'
इस युवक की परेशानी सुन सोनू सूद तुरंत मदद को तैयार हो गए। उन्होंने अमनजीत को ट्विटर पर जवाब देते हुए लिखा, '12 साल की तकलीफ समझो खत्म। आप 20 तारीख को सफर करेंगे और 24 तारीख को आपकी सर्जरी होगी।' सोनू सूद की इस मदद पर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
12 साल की तकलीफ़ समझो ख़त्म !
आप 20 तारीख़ को travel करेंगे।
24 तारीख़ को अपनी सर्जरी होगी। @VirkKarnal @drashwa47867629@IlaajIndia https://t.co/UM8cZyCoXJ
बता दें कि भारतीय चुनाव आयोग ने सोनू सूद को पंजाब राज्य का स्टेट आइकन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को लेकर सोमवार को एक पत्र जारी किया गया था। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने बताया था कि सोनू सूद को स्टेट आइकन नियुक्त करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय पंजाब की तरफ से भारतीय चुनाव आयोग को एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी मंजूरी मिल गई है।
साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रही हैं शालिनी, इस सुपरस्टार से शादी करने के बाद छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री