देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप लगातार जारी है। वायरस का नया स्ट्रेन आने के बाद से ये और भी घातक हो गया है। इसे देखते हुए सरकार ने सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। वहीं मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी कोरोना का कहर जोरों पर है। इसी बीच इंदौर ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी से जूझ रहा है। इसपर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने इंदौर की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। उन्होंने इंदौर के लोगों के लिए 10 ऑक्सीजन जनरेटर भेजने का फैसला किया है।
2 of 5
सोनू सूद
- फोटो : facebook/ActorSonuSood
बता दें कि यह जनरेटर हवा से खुद ही ऑक्सीजन अलग कर लेता है। सोनू सूद ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि इंदौर के लोग अपना खास ख्याल रखें। मुझे पता चला है कि इंदौर में ऑक्सीजन की बहुत मारा मारी है। मैं 10 ऑक्सीजन जनरेटर इंदौर के लिए भेज रहा हूं। साथ ही मैं इंदौर के लोगों से गुजारिश करना चाहूंगा कि सभी लोग मिलकर अपना योगदान दें ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद जल्द से जल्द हो सके।
3 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मां अहिल्या की नगरी में सभी लोग मिलकर एक-दूसरे का साथ देंगे। वास्तविक रूप से इंदौर में कोरोना से स्थिति काफी खराब है। सभी अस्पतालों में बेड फुल हैं। ऑक्सीजन की कमी से भी लोग परेशान हो रहे हैं। कई मरीज ऑक्सीजन सिलेंडर न मिलने से दम तोड़ चुके हैं। इतना ही नहीं इंदौर के श्मशान में शवों के लिए जगह खाली नहीं है और लकड़ी की कमी होने का भी एक अलग मुद्दा बन गया है।
4 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने लॉकडाउन के वक्त गरीबों और जरुरतमंदों की मदद की थी। उनके मदद करने का सिलसिला पिछले साल शुरू हुआ था और आज भी ये जारी है। आज भी जब कोई व्यक्ति सोनू सूद से मदद मांगता है तो अभिनेता उसकी मदद करते हैं। उन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता है। उनकी इस पहल से मां अहिल्या की नगरी में ऑक्सीजन की कमी से जूझते लोगों को राहत मिल सकती है।
5 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सोनू सूद के नाम पर ठगी कर रहे हैं और गरीबों का पैसा लूट रहे हैं। हाल ही में तेलंगाना से ऐसी एक खबर सामने आई थी जहां अभिनेता के नाम पर धोखाधड़ी हो गई। जिसपर सोनू ने कहा था कि 'किसी का नुकसान कर खुश नहीं रहा जा सकता है। गरीबों का पैसा मारना बड़ा पाप है और इसे माफ नहीं किया जा सकता। ये उन सभी लोगों के लिए चेतावनी है जो धोखा देते हैं। आप जरूर पकड़े जाएंगे। अगर आप पैसों की कमी की वजह से ये सब करते हैं तो मेरे पास आएं, मैं नौकरी दूंगा। लोगों को धोखा देकर पैसा ना कमाएं। कुछ भी नहीं होगा।'