सोनू सूद दूसरों की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहते। वे खुद तो आगे बढ़कर मदद करते ही हैं, अपने फैंस और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं। हाल ही में दिवाली के अवसर पर भी अभिनेता ने कुछ ऐसा किया है, जिसके बाद लोग उन्हें रियल हीरो के खिताब से नवाज रहे हैं। एक्टर ने एक वीडियो साझा किया है और लोगों से स्थानीय दुकानों से खरीदारी करने की अपील की है।
Sonu Sood: दिवाली पर सोनू सूद की अपील, बोले- लोकल दुकानों से खरीदारी करें, दूसरों का त्योहार रोशन करें
सोनू सूद को 'गरीबों का मसीहा' कहा जाता है। वे जिस तरह दूसरों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहते हैं उनका यही अंदाज उन्हें खास बनाता है। दिवाली के अवसर पर एक बार फिर सोनू सूद दिल जीत रहे हैं।
साझा किया खूबसूरत वीडियो
सोनू सूद ने आज गुरुवार को दिवाली के अवसर पर इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की है। इसमें वे एक विक्रेता के साथ नजर आ रहे हैं, जो ठेली पर दिवाली का सामान बेच रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर सोनू ने कैप्शन लिखा है, 'मेरा सबसे बड़ा ब्रांड एंडोर्समेंट। शुभ दीपावली'। इसके साथ सोनू सूद ने स्थानीय विक्रेताओं से दिवाली की खरीदारी करने की अपील की है।
लोगों से की खरीदारी करने की अपील
वीडियो में सोनू सूद एक ठेले के पास खड़े हैं और विक्रेता का परिचय जगन्नाथ शाह के रूप में कराते हुए कह रहे हैं, 'नमस्कार दोस्तों! आज हम लोग खड़े हैं मेरे भाई के शोरूम पर। दिवाली पर इनके पास बहुत सारे दिए हैं। अलग-अलग रेट के हैं। अगर ये सब बिक जाएंगे तो भाई फायदा हो जाएगा'।
Malaika Arora: अर्जुन कपूर के 'मैं अब सिंगल हूं' बयान के बाद मलाइका ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखी ये बात
पसंद आया अभिनेता का अंदाज
सोनू सूद ने आगे कहा, 'भाई मोतिहारी से आए हैं और बहुत मेहनत करके दीए लेते हैं।' एक्टर ने आगे कहा कि इन सभी का फायदा तभी होगा जब आप इनसे सामान खरीदेंगे। जरूरत न भी हो तो भी खरीदें। इनकी दिवाली तभी मनेगी जब आप सामान लेंगे। इस दौरान सोनू सूद विक्रेता के कंधे पर हाथ रखकर बड़ी आत्मीयता के साथ बात करते नजर आए।
Box Office Collection: धड़ाम गिरी 'बंदा सिंह चौधरी', 'जिगरा'-'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की थम रहीं सांसे
लोगों ने किया सलाम
इस पोस्ट के बाद एक बार फिर फैंस सोनू सूद की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कमेंट बॉक्स में दिवाली की बधाई देने के साथ-साथ यूजर्स लिख रहे हैं कि सोनू सूद रियल हीरो हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप ग्रेट हो सर'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप रियल सुपरहीरो हो। आपकी सोच को सलाम'।
संबंधित वीडियो