फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mudassar Aziz: करीना कपूर के साथ काम करना चाहते हैं मुदस्सर अजीज, बोले- मैं बेबो की कलाकारी का कायल हूं

Thu, 31 Oct 2024 08:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 31 Oct 2024 08:54 AM IST
सार

निर्देशक और निर्माता मुदस्सर अजीज ने हैप्पी भाग जाएगी, पति पत्नी और वो और खेल खेल में जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। हाल ही में उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर बात की। साथ ही उन्होंने करीना कपूर के साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर की।

विज्ञापन
Mudassar Aziz expressed his keen interest to work with Kareena Kapoor says Bebo has very special bond with me
करीना कपूर, मुदस्सर अजीज - फोटो : इंस्टाग्राम

मुदस्सर अजीज हाल ही में अपने आगामी फिल्मों पर बात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2019 में आई फिल्म 'पति पत्नी और वो' के सीक्वल को लेकर भी संकेत दिया। साथ ही करीना कपूर के साथ काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि वे करीना कपूर की अदाकारी के कायल हैं और ये बात खुद बेबो को भी मालूम है। 

Mudassar Aziz expressed his keen interest to work with Kareena Kapoor says Bebo has very special bond with me
पति पत्नी और वो - फोटो : एक्स@bhumipednekar

बोले- 'दर्शकों को आएगी पसंद'
मुदस्सर अजीज ने कहा, 'मैं फिलहाल पति, पत्नी और वो के सीक्वल पर काम कर रहा हूं। इसके दूसरे भाग का मैं इंतजार कर रहा हूं'। इंडिया टुडे से बातचीत में मुदस्सर ने कहा, 'फिल्म की कहानी क्या है, फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि जो दर्शक व्यावसायिक सिनेमा देखना पसंद करते हैं, उन्हें ये अच्छी लगेगी। फिल्म की स्टार कास्ट की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन यह कुछ ऐसी होगी कि हम इसे दर्शकों के सामने लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं'।

Mudassar Aziz expressed his keen interest to work with Kareena Kapoor says Bebo has very special bond with me
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

जल्द करेंगे करीना के साथ काम
मुदस्सर अजीज ने आगे कहा कि वे भविष्य में करीना कपूर के साथ काम करना चाहते हैं। निर्देशक ने कहा, 'बेबो का मेरे साथ बहुत खास रिश्ता है। दरअसल, करीना खुद जानती हैं कि मैं उनकी कला और उनके व्यक्तित्व की कितनी तारीफ करता हूं। मैं काफी लंबे समय से उनके साथ काम करना चाहता हूं और वह इस बात से वाकिफ हैं। साथ काम करने के लिए कई बार हमारी कोशिश हुई है और इसकी योजना बहुत करीब तक भी पहुंचीं। इस बार, मुझे उम्मीद है कि हम वास्तव में ऐसा कर पाएंगे'। 
Salman Khan: इन फिल्मों में दबंग पुलिस अधिकारी का किरदार निभा चुके हैं सलमान खान, देखें लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Mudassar Aziz expressed his keen interest to work with Kareena Kapoor says Bebo has very special bond with me
मुदस्सर अजीज - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े प्रोजेक्ट पर कर रहे काम
मुदस्सर अजीज ने करीना को लेकर कहा, 'वह एक सुपरस्टार हैं और वो मेरी कलाकारों की उस लिस्ट में शामिल हैं, जिनके साथ मैं काम करना चाहता हूं। जिन्हें मैं निर्देशित करना चाहता हूं'। अपने अगले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए मुदस्सर अजीज ने कहा, 'मैं एक स्क्रिप्ट पर भी काम कर रहा हूं, जिसमें कई सितारे और सुपरस्टार्स एक साथ नजर आएंगे'।
Varun Dhawan: वरुण ने क्या रखा है बेटी का नाम? अभिनेता ने केबीसी में बताया, बिग बी से मांगे ये टिप्स

विज्ञापन
Mudassar Aziz expressed his keen interest to work with Kareena Kapoor says Bebo has very special bond with me
मुदस्सर अजीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान और बिग बी के साथ करेंगे काम?
निर्देशक ने आगे कहा, ' फिल्म 'खेल खेल में'  के बाद, मैंने खुद से कहा कि अब मैं एक ऐसी स्क्रिप्ट लिखूंगा, जिसमें अधिकतम दो मुख्य कलाकार हों। लेकिन फिर, जब मैं लिखने बैठता हूं, तो यह एक ऐसी फिल्म में बदल जाती है, जिसमें बड़े पैमाने पर कलाकार होंगे। मैं भी कई लोगों के साथ काम करना चाहता हूं- इनमें सलमान खान, अमिताभ बच्चन और कई अन्य कलाकार शामिल हैं। मुझे लगता है कि मैं कहानियों पर काम करना जारी रखना चाहता हूं, ताकि किसी दिन हम साथ काम कर सकें और दर्शकों के सामने कुछ मनोरंजक पेश कर सकें'।
Deadpool And Wolverine: ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार डेडपूल एंड वूल्वरिन, निर्माताओं ने किया रिलीज डेट का एलान

संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed