Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aicwa praised salman khan and sonu sood for helping sharad kapoor in tough time on social media

शरद कपूर: एआईसीडब्लूए ने किया पोस्ट कर की सलमान-सोनू के समर्थन की तारीफ, लिखा- एक वक्त उनकी बहुत मांग थी

Tue, 17 Nov 2026 11:55 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Nov 2026 11:55 AM IST
सार

  • एआईसीडब्लूए ने शरद कपूर का समर्थन करते हुए आधिकारिक बयान जारी किया है। 
  •  इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान और सोनू सूद को मदद करने के लिए सराहना की। 
  •  अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने शरद के फिल्म जगत में योगदान को याद किया।

विज्ञापन
aicwa praised salman khan and sonu sood for helping sharad kapoor in tough time on social media
सोनू सूद, शरद कपूर, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों अभिनेता शरद कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री से इस मुश्किल समय में मदद की गुहार लगाई थी। इसके बात सलमान खान और सोनू सूद ने एक्टर की सहायता की थी। इस मामले में एआईसीडब्लूए ने दोनों अभिनेताओंं का शुक्रिया अदा किया है। 

विज्ञापन

समर्थन पर क्या बोली एआईसीडब्लूए 
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने अभिनेता सलमान खान और सोनू सूद द्वारा फिल्म 'जोश' के अभिनेता शरद कपूर का समर्थन करने के लिए आगे आने की सराहना की। फिल्म संस्था ने शरद कपूर की मदद करने के लिए  सलमान और सोनू दोनों के इस कदम की प्रशंसा की। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) इस कठिन समय में अभिनेता शरद कपूर को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आगे आने के लिए सलमान खान का हार्दिक आभार व्यक्त करता है। ऐसा कदम न केवल शरद कपूर जी को, बल्कि हर उस कलाकार को उम्मीद देता है जो अपने कठिन दिनों में भुला दिए जाने से डरता है।’

विज्ञापन
Trending Videos

aicwa praised salman khan and sonu sood for helping sharad kapoor in tough time on social media
सोनू सूद, शरद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद पर एआईसीडब्लूए ने क्या कहा?
आगे अपने बयान में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने सोनू सूद के बारे में कहा, ‘एआईसीडब्लूए सोनू सूद जी का भी हार्दिक आभार व्यक्त करता है जिन्होंने शरद कपूर जी से संपर्क किया। खबरों के अनुसार, सोनू सूद जी ने उनसे मुलाकात कर एक ऐसे प्रोजेक्ट पर चर्चा की है जिससे शरद कपूर जी काम पर वापस लौट सकें और उनके लिए चिकित्सा सहायता की व्यवस्था भी की है। सम्मान के साथ काम करना ही शरद कपूर जी की इच्छा थी।’

विज्ञापन

aicwa praised salman khan and sonu sood for helping sharad kapoor in tough time on social media
शरद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम: @the_sharadkapoor

शरद कपूर के फिल्मी सफर की चर्चा 
एआईसीडब्लूए ने शरद कपूर के फिल्मी सफर को भी याद किया। उन्होंने लिखा, ‘एक समय था जब उनकी बहुत मांग थी। आज उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के समर्थन की जरूरत है, और सलमान खान जी और सोनू सूद जी ने यह साबित कर दिया है कि सच्चे सितारे मुश्किल समय में अपने लोगों के साथ खड़े रहते हैं। ऐसे समय में उनकी मदद करना दान नहीं है। यह मानवता है, और यह हमारा कर्तव्य है। शरद कपूर जी, आप अकेले नहीं हैं। पूरा उद्योग आपके साथ है।' भारतीय सिनेमा में हर कोई एक परिवार का हिस्सा है। हमें अच्छे और बुरे समय में एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। अगर हम अपनों का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?’

विज्ञापन

aicwa praised salman khan and sonu sood for helping sharad kapoor in tough time on social media
शरद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद शरद कपूर से मिले 
वीडियो के सामने आने के बाद सोनू सूद रविवार को शरद से मिलने पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनू ने शरद कपूर को मेडिकल सहायता देने का वादा किया है। इस मुलाकात में उन्होंने अपने एक आगामी बॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में भी शरद से बात की। उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही सोनू की किसी फिल्म में शरद कपूर अभिनय करते नजर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed