'सर', 'सड़क' और 'राजी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मां सोनी राजदान (Soni Razdan) 25 अक्टूबर को 63वां जन्मदिन मनाएंगी। सोनी राजदान कई साल से सिनेमाजगत में सक्रिय हैं। सोनी राजदान हर मुद्दे पर बेबाकी से राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। कुछ दिन पहले सोनी की 'नो फादर्स इन कश्मीर' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोनी राजदान ने ऐसी बात कह दी थी जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गई थीं।
2 of 5
आलिया भट्ट और सोनी राजदान
- फोटो : social media
सोनी राजदान फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा था- 'जब भी मैं कुछ बोलती हूं तो ट्रोल का हिस्सा बन जाती हूं। मुझे देशद्रोही कहा जाता है। कभी-कभी सोचती हूं कि मुझे पाकिस्तान ही चले जाना चाहिए। वहां पर ज्यादा खुश रहूंगी। वहां खाना भी बहुत अच्छा है। आप लोगों ने ही ट्रोल कर कहा कि पाकिस्तान जाओ, इसलिए पाकिस्तान जाऊंगी।'
3 of 5
Alia Bhatt, Soni Razdan
- फोटो : instagram
सोनी ने आगे कहा था - 'मैं अपनी मर्जी से पाकिस्तान छुट्टियां मनाने जाऊंगी।' इस इंटरव्यू में सोनी ने यह भी कहा था कि उन्हें ट्रोलर्स के पाकिस्तान भेजने वाली बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। इसके साथ ही सोनी राजदान ने देश के मौजूदा हालात पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी। सोनी ने कहा- 'मैं भारत के पूरी तरह हिंदू देश बनने के खिलाफ हूं। पाकिस्तान में मिला जुली संस्कृति नहीं है, इसी वजह वह बेहतर देश नहीं बन सका।'
4 of 5
soni razdan and mahesh bhatt
- फोटो : instagram
आपको बता दें, सोनी राजदान और महेश भट्ट ने लव मैरिज की थी। पहली पत्नी किरन से महेश भट्ट का तलाक भी नहीं हुआ था कि उन्होंने सोनी से शादी कर ली थी। इस शादी के लिए महेश ने मुस्लिम धर्म कबूल कर लिया था। सोनी, आलिया और शाहीन भट्ट की मां हैं। सोनी राजदान का हाल ही में एक और बयान आया है जो उन्होंने बेटी आलिया की शादी के वायरल कार्ड पर दिया।
5 of 5
Soni Razdan, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt
- फोटो : amar ujala
टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से बात करते हुए सोनी राजदान ने कहा, 'कृप्या इसे मुद्दा ना बनाएं। ये किसी शरारती तत्वों द्वारा बनाया गया है ।' वहीं महेश भट्ट के छोटे भाई मुकेश भट्ट ने कहा, 'आलिया ऊटी में 'सड़क 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं ।'