{"_id":"5db12e888ebc3e01740f7d06","slug":"haryana-assembly-elections-result-2019-sonali-phogat-bjp-ticket-from-adampur-constituency","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणा चुनाव: नहीं चमक पाई टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की किस्मत, मिली हार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हरियाणा चुनाव: नहीं चमक पाई टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की किस्मत, मिली हार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 24 Oct 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sonali Phogat
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 (Haryana Assembly Elections) की मतगणना जारी है। हरियाणा में कुल 90 सीटे हैं जिन पर 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। हर बार की तरह इस बार भी चुनाव मैदान में कई सितारे उतरे जिसमें टिक टॉक गर्ल सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का नाम शामिल है। सोनाली हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट से मैदान में उतरीं, हालांकि उन्हें करारी हार मिली है।
2 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली फोगाट हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से भाजपा टिकट पर चुनाव में उतरी थीं। टिक टॉक पर मशहूर टीवी कलाकार सोनाली भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी थीं, जिसका उन्हें लाभ मिला। फोगाट के टिक टॉक पर लगभग 1.20 लाख फॉलोअर हैं।
3 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली की लोकप्रियता को भांपते हुए ही भाजपा ने छोटे पर्दे की इस अभिनेत्री को मौजूदा विधायक बिश्नोई के खिलाफ मैदान में उतारा था। हालांकि उन्हें शिकस्त मिली। जबकि कुलदीप बिश्नोई आदमपुर सीट से जीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई पिछली बार भी जीते थे। भाजपा सोनाली के जरिए कुलदीप को चुनावी दंगल में चित करना चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सोनाली फोगाट फतेहाबाद जिले के भूठन गांव से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता एक किसान हैं और खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Yogi Adityanath and Sonali Phogat
- फोटो : file photo
सोनाली ने दूरदर्शन पर आठ साल तक काम किया। आदमपुर से भाजपा टिकट मिलते ही टिक टॉक पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ गई है। खास बात है कि मतदान होने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सोनाली फोगाट के लिए प्रचार करने आदमपुर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।