शादी से पहले सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन अनिल कपूर के घर पर किया गया। मेहंदी सेरेमनी के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। सोनम की मेहंदी सेरेमनी में बॉलीवुड के कई सारे स्टार्स ने शिरकत की। इस दौरान सभी डांस करते भी नजर आए।
VIDEO: मेहंदी सेरेमनी में जमकर थिरकीं सोनम की मां, होने वाले दामाद संग लगाए डांस फ्लोर पर ठुमके
सबसे ज्यादा स्पेशल था सोनम कपूर और आनंद आहूजा का डांस। सोनम कपूर आनंद को गले लगाकर डांस कर रही थीं। साथ ही इस दौरान दोनों के चेहरे की खुशी देखने लायक थी। आखिर सोनम खुश हो भी क्यों ना यह उनकी जिंदगी का इतना बड़ा पल जो ठहरा।
सोनम के होने वाले पति आनंद आहूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी होने वाली सास और सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर के साथ डांस कर रहे हैं। सुनीता भी अपने होने वाले दामाद के साथ कदम से कदम मिलाकर डीजे फ्लोर पर डांस कर रही हैं।
A post shared by Filmfare (@filmfare) on
सास और दामाद की यह जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। इससे पहले सोनम के पापा अनिल कपूर का भी डांस वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वह डीजे फ्लोर में जमकर भांगड़ा कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ छोटे भाई संजय कपूर और करण जौहर भी डांस कर रहे हैं।
A post shared by Sonam Weds Anand (@sonamkishaaadi) on
शादी के बंधन में बंधने जा रहे सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को यादगार बनाने के लिए सेलेब्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे। मेहंदी सेरेमनी के दौरान कपल की दमदार केमेस्ट्री तो देखने को मिली ही, साथ ही गेस्ट की एनर्जी भी देखने लायक थी।