सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंध गए हैं । वेन्यू के अंदर से पहला वीडियो सामने आया है । जिसमें सोनम के सभी भाइयों ने चुनरी थामी हुई है और राजकुमारी की तरह अपनी बहन को मंडप तक ले जा रहे हैं । वीडियो में सोनम के अलावा अर्जुन कपूर और हर्षवर्धन नजर आए ।
आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी सोनम कपूर, मंडप में जाते हुए पहला वीडियो हुआ LEAK
शादी का एक और वीडियो भी आया है । जिसमें संजय कपूर शादी की तैयारियों में बिजी दिख रहे हैं । वेन्यू बेहद रॉयल लग रहा है । दुल्हन बनी सोनम की तस्वीर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था ।
A post shared by Filmy Chutzpah (@filmy_chutzpah) on
शादी के लाल जोड़े में सोनम की पहली तस्वीर सामने आई है । हाथ में चूड़ा और गहनों से लदी सोनम बेहद खूबसूरत दिख रही हैं । शादी के लिए पूरा कपूर परिवार सोनम की आंटी की हवेली पर पहुंच चुका है ।
A post shared by Filmy Chutzpah (@filmy_chutzpah) on
A post shared by Filmy Chutzpah (@filmy_chutzpah) on
वेन्यू से लगातार वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं । वेन्यू पर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, स्वरा भास्कर, रानी मुखर्जी और करण जौहर पहुंच चुके हैं ।
One more video of #taimuralikhan #kareenakapoor #saifalikhan
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
शादी के लिए सोनम के पिता अनिल कपूर, कजिन अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर सुबह ही पहुंच गए थे । पिंक कलर के घाघरा चोली में अंशुला बेहद खूबसूरत लग रही हैं ।
Groom-to-be #anandahuja arrives for his wedding in a traditional style
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on