फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की तारीख का ऐलान होते ही आनंद की पोस्ट पर सोनम ने किया ऐसा कमेंट, छू लेगा दिल

Thu, 03 May 2018 09:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor comment on Anand Ahuja instagram post after confirming wedding
sonam kapoor

सोनम कपूर इस वक्त अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि इस बीच उनका ध्यान अपनी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' पर भी है और इसके लिए वह फिल्म का प्रमोशन करती हुई भी नजर आ रही हैं। वहीं, पापा अनिल कपूर ने मंगलवार को पहली बार मीडिया को बेटी की शादी की खबर दी। सोनम की शादी उनके बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से 8 मई को मुंबई में होनी है। इस बीच शादी की घोषणा के बाद पहली बार इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के साथ प्यार भरी बातें की।

Sonam Kapoor comment on Anand Ahuja instagram post after confirming wedding
Sonam and Anand Ahuja

अनिल कपूर द्वारा इन दोनों की शादी पर मुहर लगाई तो आनंद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया। इस फोटो पर लिखा है, 'जो लोग चमत्कार में विश्वास नहीं करते हैं, उनके साथ यह कभी नहीं होता।' इसे शेयर करते हुए उन्होंने इस पर कैप्शन लिखा, 'एक बात तो हमेशा मुझे काफी उत्साहित करती है...अगर हम सिर्फ एक, सिर्फ एक शख्स को खुश कर सकते हैं, तो हम पूरी दुनिया को खुश कर सकते हैं। कितना सच और आसान है ये दुनिया में शांति के सवाल का एक ही जवाब है कि आप अपने आसपास रहने वालों को खुश रखें।'
 

 

#ibelieve #RoaldDahl #trendthis ✨ ... One idea that has always amazed me is, “if we can all make one, just ONE person happy, the whole world would be happy.” How true and simple is that. The answer to world peace is simply loving those around you.

A post shared by anand ahuja (@anandahuja) on

Sonam Kapoor comment on Anand Ahuja instagram post after confirming wedding
SONAM KAPOOR

आनंद के इस पोस्ट पर सोनम ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करने में देर नहीं की और इस पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा, 'हर दिन अद्भूत।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor comment on Anand Ahuja instagram post after confirming wedding
Anil Kapoor

गौरतलब है कि मंगलवार को इन दोनों के परिवार ने एक साथ मीडिया के सामने आकर शादी की डेट की जानकारी दी थी। बयान में कहा गया था, 'शादी आठ मई को मुंबई में होगी। चूंकि यह एक निजी मामला है, हम आपसे परिवार की निजता की जरूरत का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। अपने जीवन के इस खास लम्हे का जश्न मनाते हुए हम आपके आशीर्वाद एवं प्यार के लिए आप सब का आभार जताना चाहते हैं।'

विज्ञापन
Sonam Kapoor comment on Anand Ahuja instagram post after confirming wedding
Sonam Kapoor

शादी सोनम की मौसी की हवेली से होगी। शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से होगी। शादी के लिए ड्रेस कोड इंडियन ट्रेडिशनल रखा गया है। इसके बाद 8 मई को ही शाम को होटल 'द लीला' में ग्रांड रिसेप्शन होगा। इस पार्टी के लिए इंडियन और वेस्टर्न ड्रेस कोड रखा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed