{"_id":"5aea7fab4f1c1ba1098b7cdd","slug":"rajkumar-rao-and-nargis-fakhri-starrer-film-5-weddings-first-look-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'आतंकी' राजकुमार राव अब करेंगे '5 वेडिंग्स', आप भी देख लें उनका अनोखा पहला लुक ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'आतंकी' राजकुमार राव अब करेंगे '5 वेडिंग्स', आप भी देख लें उनका अनोखा पहला लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 03 May 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपने फैंस को बैक टू बैक फिल्मों का तोहफा देने में लगे हुए हैं। आतंकी अहमद उमर सईद शेख के जीवन पर आधारित फिल्म 'ओमर्टा' के रिलीज होने से पहले उनकी एक और नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। उनकी यह फिल्म कई मायनों में काफी अलग है।
राजकुमार राव की नई फिल्म का नाम '5 वेडिंग्स' है। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। '5 वेडिंग्स' में राजकुमार राव के साथ 'रॉकस्टार', 'अजहर' और 'मैं तेरा हीरो' में नजर आ चुकीं नरगिस फाखरी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। '5 वेडिंग्स' एक हॉलीवुड फिल्म हैं।
Rajkummar Rao, Nargis Fakhri, Bo Derek and Candy Clark... First look poster of international film #5Weddings... Directed by Namrata Singh Gujral... World premiere at Cannes on 10 May... 24 Aug 2018 release in India, USA and Canada. pic.twitter.com/YZRoJP5zic
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 2, 2018
'5 वेडिंग्स' का निर्देशन इंडो-अमेरिकन डायरेक्टर नम्रता सिंह गुजराल कर रही हैं। इससे भी ज्यादा इस फिल्म के लिए खास बात यह है कि 10 मई को फिल्म का पहला प्रीमियर कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। खबरों की मानें तो '5 वेडिंग्स' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में नरगिस फाखरी अमेरिकन महिला पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बात करें '5 वेडिंग्स' की कहानी की तो इसकी कहानी अमेरिकन महिला पत्रकार पर आधारित है जो कि एक बॉलीवुड वेडिंग का कवरेज करने भारत आती हैं। इस फिल्म में हॉलीवुड अभिनेत्री कैंडी क्लार्क, बो डेरेक और एनेलीस वैन डर पूल भी नजर आएंगी। यह फिल्म भारत, अमेरिका और कनाडा में 24 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
आपको बता दें इन दिनों राजकुमार राव की फिल्म 'ओमर्टा' काफी चर्चा में है। यह फिल्म अहमद उमर सईद शेख के जीवन पर आधारित है। फिल्म 'ओमर्टा' राजकुमार को पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश आतंकवादी के रूप में वर्णित करती है। यह फिल्म एक आतंकवादी के मन की गहराई से होकर गुजरती है। पहले यह फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने में देरी हो गई और अब 'ओमर्टा' फिल्म 4 मई को रिलीज हो रही है।