{"_id":"593a14a34f1c1b6c519c87d9","slug":"sonam-kapoor-birthday-special-anil-kapoor-daughter-has-worked-as-a-waitress-also-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमीर खानदान की बेटी होने के बावजूद वेट्रेस की नौकरी करती थीं सोनम कपूर, अब बनीं टॉप की हीरोइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमीर खानदान की बेटी होने के बावजूद वेट्रेस की नौकरी करती थीं सोनम कपूर, अब बनीं टॉप की हीरोइन
Fri, 09 Jun 2017 11:22 AM IST
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
सोनम कपूर बर्थडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर आज 31 साल की हो गई हैं। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक सोनम को 'नीरजा' फिल्म में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। सोनम कपूर अक्सर अपने फैशन और बयानों की वजर से चर्चा में रहती हैं।
2 of 7
सोनम कपूर बर्थडे
सोनम भले ही अनिल कपूर जैसे बड़े एक्टर की बेटी हैं लेकिन उन्होंने एक वेट्रेस के तौर पर भी काम किया है। सोनम जब केवल 15 की थी तभी उन्होंने अपनी पॉकेट मनी के लिए वेटर की नौकरी की थी। बचपन में सोनम को अपने वजन के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। काफी कम लोग ये जानते हैं कि सोनम को डायबिटीज भी है। इसके लिए वो अवेयरनेस प्रोग्राम भी चलाती हैं।
3 of 7
सोनम कपूर बर्थडे
सोनम कपूर न ही एक अच्छी एक्ट्रेस हैं बल्कि एक ट्रेन्ड कथक और क्लासिकल डांसर भी हैं। लैटिन डांस में भी सोनम का जवाब नहीं है। अपनी फिल्म 'आयशा' में वो इसकी झलक दिखा चुकी हैं। सोनम को बास्केटबॉल और रग्बी जैसे स्पोर्ट्स का काफी शौक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सोनम कपूर बर्थडे
सोनम कपूर ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से रणबीर कपूर के ऑपोजिट डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन सोनम को एक लॉन्च मिल गया था। इसके बाद उन्होंने 'दिल्ली 6', 'आयशा' और 'मौसम' जैसी फिल्मों मे काम किया लेकिन एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें असली सफलता मिली साल 2013 में आई फिल्म 'रांझणा' से। इसके बाद 'खूबसूरत' और 'नीरजा' में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। 'नीरजा' के लिए सोनम को न ही सिर्फ नेशनल अवॉर्ड मिला, बल्कि फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से भी वो नवाजी गईं।
विज्ञापन
5 of 7
सोनम कपूर बर्थडे
सोनम कपूर का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। उनक बेबाक अंदाज उन्हें अक्सर मुसीबत में डाल देता है। हाल ही की बात की जाए तो राष्ट्रगान की गलत लाइन लिखने के कारण सोनम को ट्विटर खूब ट्रोल किया गया था। दो फिल्मों में उनके को-स्टार रहे अभय देओल से भी सोनम एक फेयरनेस क्रीम के ऊपर लड़ पड़ी थीं। इससे पहले भी वो ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और शोभा डे पर टिप्पणी करने के कारण चर्चा में रह चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।