बॉलीवुड में अरिजीत सिंह एक ऐसे सिंगर बन चुके हैं जिनका गाना हर फिल्म में होता ही है। उनके गाये गाने ज्यादातर सुपरहिट होते हैं लेकिन इसी बीच बॉलीवुड की एक ऐसी सिंगर हैं जिन्होंने अरिजीत सिंह के साथ गाने से मना कर दिया।
2 of 5
सोना महापात्रा
- फोटो : self
सोना महापात्रा बॉलीवुड की उन सेलिब्रिटीज में से हैं जो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात कहती हैं हालांकि इस वजह से कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया है। एक बार फिर उन्होंने ऐसा कुछ कहा है जिसकी चर्चा होने लगी है।
3 of 5
sona mahapatra
- फोटो : facebook
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में सोना महापात्रा ने बॉलीवुड के बड़े सिंगर को निशाने पर ले लिया। सोना ने अरिजीत सिंह के बारे में कहा कि मैं किसी गाने की केवल आखिरी 4 लाइनें नहीं गा सकती। इस वजह से उन्होंने कई गानों को मना भी कर दिया है।
4 of 5
sona mahapatra
- फोटो : facebook
सोना महापात्रा ने कहा कि 'कुछ गानों के लिए मुझे एक स्टूडियो से कॉल आया लेकिन मैंने गाने से मना कर दिया और वहां से बाहर आ गई। गाने का अंतरा और मुखड़ा अरिजीत सिंह ने गाया था जबकि आखिरी की 4 लाइनें मुझे दी गईं। रोमांटिक ड्यूट गाने में एक गायिका के लिए केवल आखिर की 4 लाइनें देना आश्चर्यजनक है और यह सब वहां हो रहा है जहां पहले कोई गाना लता मंगेशकर की आवाज के बिना अधूरा होता था।'
सोना यही नहीं रुकी उन्होंने कहा कि सारा दोष केवल ऑडिंयस पर मढ़ने से बात नहीं बनेगी। फिल्म इंडस्ट्री भी इसमें उतनी ही शामिल है। हाल ही में मेरे पास एक शख्स कुछ रिसर्च लेकर आया उसने बताया कि इन दिनों 10 में से 8 गाने पुरुषों की आवाज में ही होते हैं।' बता दें कि सोना महापात्रा आमिर खान के शो 'सत्यमेव जयते' से मशहूर हुई थीं। इसके अलावा 'फुकरे' का गाना 'अम्बरसरिया', 'तलाश' में 'जिया लागे ना' जैसे गाने उन्होंने गाये हैं।