बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेव ने हमेशा-हमेशा के लिए अलग होने का फैसला ले लिया है। 24 साल की शादी को खत्म करते हुए दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं और उन्हें आज यानी शुक्रवार को फैमिली कोर्ट से बाहर निकलते हुए भी देखा गया है। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने तलाक के बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन ये भी सच है कि सोहेल और सीमा लंबे समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं और सीमा पहले भी सोहेल खान से अलग होने की बात कर चुकी हैं।
2 of 5
सोहेल खान और सीमा खान
- फोटो : फाइल फोटो
दरअसल, नेटफ्लिक्स के 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में सोहेल खान और सीमा खान के बच्चे अपने माता-पिता के घरों के बीच घूमते नजर आए थे। इस शो के पहले एपिसोड में ही सीमा ने अलग-अलग घरों में रहने पर बात की थी। इस दौरान सीमा ने अपने पति सोहेल खान पर भी खुलकर बात की और बताया कि वह उन्हें हमेशा प्यार करेंगी।
3 of 5
सोहेल खान और सीमा खान
- फोटो : फाइल फोटो
सीमा खान ने बताया कि सोहेल खान का परिवार काफी अद्भुत है और वह एक अद्भुत पिता हैं। सीमा ने कहा, 'मैं उनसे हमेशा प्यार करूंगी। हमारे बीच एक अच्छा रिश्ता है। कभी-कभी आप जब बड़े होते हैं, तो आपके रिश्ते अलग-अलग दिशाओं में जाते हैं। मैं इसके बारे में कभी माफी नहीं मांगती क्योंकि हम खुश हैं और हमारे बच्चे भी खुश हैं।'
4 of 5
सोहेल खान और सीमा खान
- फोटो : फाइल फोटो
उन्होंने आगे ये भी कहा कि वह और सोहेल पारंपरिक शादी में नहीं हैं लेकिन वह दोनों अब भी एक परिवार हैं। सीमा ने कहा, 'हम एक इकाई हैं। हमारे लिए, वह, मैं और हमारे बच्चे दिन के अंत तक मायने रखते हैं।' सोहेल और सीमा ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। इस बारे में भी उन्होंने बात की और कहा कि उन्होंने 'बवंडर पागल, रोमांटिक' तरह की शादी की थी क्योंकि वह आधी रात में सोहेल खान के साथ भाग गई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह सोहेल से तब मिली थी जब वह बहुत छोटी थीं।
5 of 5
अपने बच्चों के साथ सोहेल खान और सीमा खान
- फोटो : फाइल फोटो
सोहेल खान और सीमा खान की लव मैरिज थी। सोहेल खान की सीमा से पहली मुलाकात तब हुई थी जब वह अपनी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का निर्देशन कर रहे थे। दोनों के रिश्ते को उनके परिवार ने स्वीकारने के लिए मना कर दिया था और इसी वजह से उन्होंने अपने दोस्तों की मदद से साल 1998 में घर से चुपके से शादी कर ली। उनके दो बेटे निर्वाण और योहन हैं।