इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में स्टारकिड्स के चर्चे हैं। आए दिन कोई ना कोई स्टारकिड मीडिया में कैप्चर हो ही जाता है। कई बार उन्हें अपने फैशन को लेकर सराहना मिलती है तो कभी वह सोशल मीडिया ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। हाल ही में शाहरुख खान की बेटी सुहाना को ट्रोल किया गया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी स्टार किड को इस तरह सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी कई स्टार किड्स ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुके हैं।
सोशल मीडिया: इस वजह से ट्रोल हो चुके हैं ये स्टारकिड्स, आरव से लेकर न्यासा का नाम लिस्ट में शामिल
आरव भाटिया
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव भाटिया कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। बीते दिनों आरव का एक वीडियो सामने आया था जिसके बाद लोगों ने उनके लुक्स, हेयरस्टाइल व वजन को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा था, 'ये पता नहीं किस पर गया है।' मालूम हो कि आरव अभी 18 साल के हैं।
जान्हवी कपूर
बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होती हैं। वो अपने जिम वियर को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। वहीं, उन्होंने हाल ही में मालदीव जाकर समंदर किनारे दिलकश फोटोशूट कराया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। इस पर एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'आपने देश के लिए क्या किया है जब इस वक्त में उसे आपकी सबसे ज्यादा जरूरत है।'
नव्या नवेली नंदा
वहीं अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा भी अपने कपड़ों को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। दरअसल, नव्या नवेली नंदा ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक नया प्रयास शुरू किया है। उन्होंने 'प्रोजेक्ट नवेली' लॉन्च किया है। इसके लिए उनकी सराहना भी की गई है। हालांकि, उन्हें ट्रोल भी किया गया है।
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन भी कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। इसे लेकर अजय देवगन नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं। कुछ समय पहले न्यासा एयरपोर्ट पर हुडी पहने स्पॉट हुई थीं। उनका हुडी लॉन्ग था जिसके चलते उनकी शॉर्ट्स नजर नहीं आ रहे थे। इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ये कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था कि क्या उन्होंने हुड के नीचे कुछ पहना नहीं है।