'आनंद' से भर गई सोनम कपूर की जिंदगी । जी हां, सोनम अब मिसेज आनंद आहूजा बन गई हैं । दोनों की जयमाल के समय की पहली फोटो सामने आई है । आनंद के साथ सोनम बेहद खुश दिख रही हैं ।
PHOTOS: इस तरह जयमाल पहनाकर एक-दूजे के हुए दूल्हा-दुल्हन, सोनम की विदाई से पहले भावुक दिखे अनिल कपूर
इसके अलावा शादी के वेन्यू की अंदर की तस्वीरें भी सामने आई हैं । सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंध गए हैं । वेन्यू के अंदर से पहला वीडियो सामने आया है ।
A post shared by Sonam Weds Anand (@sonamkishaaadi) on
इन वीडियो में सोनम के सभी भाइयों ने चुनरी थामी हुई है और राजकुमारी की तरह अपनी बहन को मंडप तक ले जा रहे हैं । वीडियो में सोनम के अलावा अर्जुन कपूर और हर्षवर्धन नजर आए ।
A post shared by Sonam Weds Anand (@sonamkishaaadi) on
शादी का एक और वीडियो भी आया है । जिसमें संजय कपूर शादी की तैयारियों में बिजी दिख रहे हैं । वेन्यू बेहद रॉयल लग रहा है । दुल्हन बनी सोनम की तस्वीर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था जो अब खत्म हो गया है ।
A post shared by Filmy Chutzpah (@filmy_chutzpah) on
शादी के लाल जोड़े में सोनम किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं । हाथ में चूड़ा और गहनों से लदी सोनम बेहद खूबसूरत दिख रही हैं । शादी के लिए कपूर परिवार के अलावा बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां वेन्यू पर मौजूद रहीं ।
A post shared by Filmy Chutzpah (@filmy_chutzpah) on