आनंद आहूजा और सोनम कपूर अब पति-पत्नी बन गए हैं। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच दोनों ने फेरे लिए। इस दौरान श्रीदेवी की कमी भी खली। जैसे-जैसे सोनम की शादी की तस्वीरें सामने आईं, वैसे-वैसे एक्टर मोहित मारवाह की शादी की यादें ताजा होती चली गईं जहां श्रीदेवी आखिरी बार इसी परिवार के साथ हंसते-गुनगुनाते नजर आई थीं।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में नन्हे तैमूर से लेकर अमिताभ बच्चन तक और जैकलीन फर्नांडीज से लेकर रानी मुखर्जी तक पहुंचे।
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में सोनम कपूर की को-एक्टर और बेस्ट फ्रेंड स्वरा भास्कर सोनम कपूर की शादी में पहुंचीं। मेहंदी और संगीत के बाद शादी में भी स्वरा की आउटफिट ने इंप्रेस किया।
सोनम कपूर की छोटी बहन शनाया कपूर, भाई जहान कपूर के साथ पहुंचीं। ये दोनों अनिल कपूर के छोटे भाई और एक्टर संजय कपूर के बच्चे हैं।
सोनम कपूर के चाचा संजय कपूर और चाची महीप कपूर भी ट्रेडिशनल अवतार में जंच रहे हैं। समर वेडिंग के लिए उनके इस लुक से टिप्स ले सकते हैं।
सोनम कपूर के कजिन और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी शादी में पहुंचे। उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण फंक्शन में नहीं आ सकीं क्योंकि वह फिलहाल अमेरिका में हैं।