फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' के अभिनेता मधुर मित्त पर उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड ने मारपीट और यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना 13 फरवरी की बताई जा रही है और कहा जा रहा है कि अभिनेता ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की।
2 of 5
अभिनेता मधुर मित्तल
- फोटो : Instagram
रिपोर्ट्स के अनुसार, मधुर के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में मारपीट कर घायल करने और यौन दुर्व्यवहार के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया गया है कि शिकायतकर्ता मधुर से साल 2020 में दिसंबर माह में मिली थीं। इसके बाद कुछ ही दिनों बाद मधुर ने शराब के नशे में उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी।
3 of 5
अभिनेता मधुर मित्तल
- फोटो : Instagram
पीड़िता के वकील ने बताया कि उनकी क्लायंट ने घटना से 2 दिन पहले 11 फरवरी को मधुर से सारे संपर्क खत्म कर दिए थे। मधुर बहुत गुस्से में थे और बिना किसी बातचीत के उनके कमरे में घुस गए।
4 of 5
अभिनेता मधुर मित्तल
- फोटो : Instagram
इसके अलावा शिकायत में कहा गया है कि मधुर ने पीड़िता की गर्दन पकड़कर कई बार उन्हें थप्पड़ लगाए, बाल और कान खींचे और आंख के नीचे पंच कर दिया। शिकायत में इसे यौन हमला कहा गया है। वकील ने कहा कि पीड़िता के चेहरे, गर्दन, छाती, पसलियों, हाथों, पीठ, कान और आंखों में चोट आई है।
5 of 5
madhur mittal shakalaka boom boom
- फोटो : social media
तो वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि मधुर मित्तल के खिलाफ छेड़छाड़, यौन शोषण, यौन हमले के लिए हमने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि मधुर मित्तल की ओर से अब तक इस पूरे मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।