{"_id":"6775006afac26936970900cc","slug":"sky-force-actress-nimrat-kaur-enjoys-new-year-2025-first-breakfast-in-jungles-of-bandhavgarh-2025-01-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nimrat Kaur: साल के पहले दिन दिखा निम्रत कौर का तूफानी अंदाज, बाघों के बीच जंगल में किया नाश्ता, देखें वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nimrat Kaur: साल के पहले दिन दिखा निम्रत कौर का तूफानी अंदाज, बाघों के बीच जंगल में किया नाश्ता, देखें वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:18 PM IST
सार
Nimrat Kaur: निम्रत कौर ने 2025 का स्वागत बांधवगढ़ के जंगलों में किया। यहां उन्होंने जंगल के बीच पहली कॉफी और नाश्ता किया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी इस अनोखी शुरुआत का वीडियो और तस्वीरें साझा कीं।
अभिनेत्री निम्रत कौर ने साल 2025 का स्वागत एक अनोखे और यादगार अंदाज में किया है। उन्होंने बांधवगढ़ के जंगलों मेंके बीच अपने पहले दिन की शुरुआत की।अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली सुबह झलक फैंस के साथ साझा की है।
साझा किए गए फोटोज और तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "बांधवगढ़ के जंगलों के अंदर से नए साल की जोरदार शुरुआत। पहला सूरज, पहली कॉफी, पहला नाश्ता और मुझे पसंद आने वाली सारी चीजें- जंगल, बाघ, और मेरा परिवार।"
उन्होंने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "आने वाला साल मेरे आज के सुबह की तरह जंगली और शानदार हो!!! हैप्पी न्यू ईयर सबको।" तस्वीरों में निम्रत साल की अपनी पहली कॉफी पीती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पीछे जंगल नजर आ रहा है। प्रकृति से गहरा लगाव रखने वाली निम्रत ने इस पोस्ट में जंगलों में बाघों समेत अन्य जंगली जानवरों की वीडियो भी शेयर किए हैं।
यह भी पढ़ें- Ram Charan: गेम चेंजर का प्रचार करने बालकृष्ण के शो में पहुंचे राम चरण, पर्दे पर टकराएंगी दोनों की फिल्में
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निम्रत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम- निम्रत कौर
बाघों के बीच किया नाश्ता
तस्वीरों में वह कैमरे के लिए अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक वीडियो में वह बाघों से घिरे जंगल में साल का अपना पहला नाश्ता भी दिखा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
निम्रत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम- निम्रत कौर
इस फिल्म में नजर आएंगी निम्रत
वर्क फ्रंट की बात करें तो निम्रत को आखिरी बार 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' में देखा गया था। वह आगामी फिल्म "स्काई फोर्स" में अहम भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी। इसमें अक्षय कुमार, सारा अली खान और वीर पहाड़िया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।