सिंघम अगेन ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। बीते दिन (7 अक्तूबर) को इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली। इस फिल्म का ट्रेलर अब सभी प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है।
Singham Again: सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा इतिहास, टूटे सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में इतने करोड़ बटोर डाले व्यूज
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की इस नई फिल्म के ट्रेलर ने इतिहास रचते हुए एक दिन में रिकॉर्डतोड़ व्यूज बटोर डाले हैं। ट्रेलर को सिर्फ 24 घंटे में ही 13.8 करोड़ बार देखा जा चुका है, जो कि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।
View this post on Instagram
A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)
सिंघम अगेन के ट्रेलर में दिखाए गए दमदार एक्शन और सम्मोहक कहानी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर यह ट्रेलर छा चुका है। ट्रेलर लॉन्च होने के कुछ ही घंटों में पहले नंबर पर ट्रेंड होने लगा।
इस फिल्म में कई सितारे नजर आने वाले हैं। अजय देवगन के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर में इन सभी सितारों की झलक देखने को मिला है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।
इससे पहले उनके कॉप यूनिवर्स की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट रही हैं। सिंघम अगेन की बात करें तो यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का मुकाबला कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से होगा। उनकी इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है।
Pushpa 2: पुष्पा 2 को लेकर निर्माताओं ने साझा किया बड़ा अपडेट, फिल्म के पहले हाफ का संपादन हुआ पूरा