जूनियर एनटीआर ने दो साल बाद फिल्म देवरा पार्ट वन से बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी फिल्म आरआरआर थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। यह फिल्म देश के साथ विदेश में भी खूब पसंद की गई थी। ऑस्कर समारोह में भी फिल्म का जलवा देखने को मिला था और इसके नाटू-नाटू गाने को पुरस्कृत भी किया गया था।
2 of 5
देवरा पार्ट वन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म के बाद आई देवरा ने अपनी शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन टिकट खिड़की पर फिल्म अब पकड़ बरकरार रखने में नाकाम साबित हुई। पहले दिन इस फिल्म ने 82.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे और तीसरे दिन यह फिल्म अपना जादू बरकरार नहीं रख सकी।
3 of 5
देवरा पार्ट वन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देवरा पार्ट वन के पहले हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में यह आरआरआर से काफी पीछे नजर आई। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी आरआरआर ने सात दिनों में 477.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, देवरा की कमाई इससे आधी ही रही। पहले हफ्ते में देवरा ने 215.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
4 of 5
देवरा पार्ट वन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे हफ्ते में भी देवरा टिकट खिड़की पर धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। आठवें दिन इसने छह करोड़, नौवें दिन नौ करोड़ 50 लाख, 10वें दिन 12.65 करोड़ और 11वें दिन चार करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 12वें दिन तीन करोड़ 67 लाख रुपये की कमाई की है, जबकि आरआरआर ने 16.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
5 of 5
फिल्म 'देवरा पार्ट 1'
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
इन आंकड़ों के बाद अब देवरा का कुल कलेक्शन 252.42 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की धीमी रफ्तार को देखते हुए भारत में देवरा का 300 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के आलावा जान्हवी कपूर और सैफ अली खान ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
Stree 2 Collection: 600 करोड़ में शामिल होने के लिए 'स्त्री 2' का संघर्ष जारी, फिल्म ने 55वें दिन की इतनी कमाई