Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Vvaan Star Tamannaah Bhatia joined devotees for Chhath Puja celebrations in Mumbai photos Viral

तमन्ना भाटिया: जुहू चौपाटी पर छठ पर्व में शामिल हुईं अभिनेत्री, श्रद्धालुओं के साथ मिलकर की पूजा, क्या बोली

Mon, 16 Nov 2026 10:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Nov 2026 10:56 AM IST
सार

  • Tamannaah Bhatia On Chhath Puja: तमन्ना भाटिया ने छठ पर्व पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं।
  • अभिनेत्री खुद भी इस पर्व पर मुंबई के जुहू पहुंचीं और श्रद्धालुओं के साथ छठी मइया की पूजा-अर्चना की।
  • उन्होंने बताया कि वे बिहार जाकर इस त्योहार को देखना चाहती थीं। 

विज्ञापन
The Vvaan Star Tamannaah Bhatia joined devotees for Chhath Puja celebrations in Mumbai photos Viral
तमन्ना भाटिया छठ पूजा में शामिल हुईं - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

चार दिवसीय छठ पर्व आज सोमवार को संपन्न हो गया है। मूल रूप से इसे बिहार, झारखंड और पूर्वांचल में मनाया जाता है। दिल्ली, मुंबई से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में भी लोक-आस्था का यह त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है। कल रविवार को मुंबई के जुहू चौपाटी में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी छठ पूजा में शामिल हुईं।

विज्ञापन
Trending Videos

The Vvaan Star Tamannaah Bhatia joined devotees for Chhath Puja celebrations in Mumbai photos Viral
तमन्ना भाटिया छठ पूजा में शामिल हुईं - फोटो : इंस्टाग्राम

मुंबई में छठ पूजा में शामिल हुईं तमन्ना
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मुंबई में आयोजित छठ पूजा उत्सव में शिरकत करने पहुंचीं। उन्होंने छठी मइया से अपने जुड़ाव का जिक्र किया और साथ ही फिल्म 'द वन' में इस त्योहार को करीब से समझने के बारे में बताया। बता दें कि फिल्म 'द वन' में छठ पूजा को दिखाया गया है। एक गाने में तमन्ना भाटिया यह महापर्व मनाती नजर आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

The Vvaan Star Tamannaah Bhatia joined devotees for Chhath Puja celebrations in Mumbai photos Viral
तमन्ना भाटिया छठ पूजा में शामिल हुईं - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रद्धालुओं को दी शुभकामना
तमन्ना भाटिया ने मुंबई में छठ पूजा में शामिल होकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है और लिखा है, 'देवी का आशीर्वाद और आप सबका प्यार, छठी मइया की कृपा बनी रहे। जय छठी मइया'। तमन्ना ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि छठी मइया के साथ उन्हें जो जुड़ाव महसूस हुआ है, उसे वे शब्दों में बयान नहीं कर सकती हैं।

विज्ञापन

बिहार जाकर देखना चाहती थीं छठ पूजा
इसके अलावा तमन्ना ने बताया कि वे बिहार जाकर इस त्योहार को देखना चाहती थीं। तमन्ना ने कहा, 'मैं अपने शहर मुंबई में इतने सारे लोगों के साथ छठ पूजा मनाकर बहुत खुश हूं। मुझे बहुत प्यार मिला है। इस महापर्व का महत्व हमेशा मेरे साथ रहेगा'। आगे कहा, 'जब मैं प्रमोशन के दौरान पटना गई और गंगा आरती में शामिल हुई, तो मैं कम से कम एक बार वहां छठ पूजा देखने के लिए वापस जाना चाहती थी। मुझे लगा कि मैं नहीं जा पाऊंगी, लेकिन फिर मुझे यहां (मुंबई में) बुलाया गया। मैं बेहद खुश हूं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)


वन के दौरान करीब से समझा यह त्योहार
तमन्ना ने बताया कि 'वन' फिल्म के गाने की शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने इस रस्म का महत्व और बिहार और पटना में इसे कैसे किया जाता है, यह समझने और पढ़ने में समय बिताया। एक्ट्रेस ने कहा, 'सच कहूं तो, इसकी शक्ति के बारे में जानकर मैं हैरान रह गई। छठी मइया के साथ मेरा जो गहरा जुड़ाव महसूस हुआ, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मैंने खुद को उनसे बहुत जुड़ा हुआ महसूस किया'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed