रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' दर्शकों को लुभाने में असफल नजर आई है। यूं तो इस फिल्म ने शुरुआती दौर में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन फिल्म की लागत के हिसाब से वह बेहद कम रहा। अजय देवगन, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों से सजी इस मूवी का बजट तकरीबन 350 करोड़ रुपये है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 26 दिन पूरे कर लिए हैं। आइए इसके लेटेस्ट कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिंघम अगेन' ने उम्मीदों पर फेरा पानी
350 करोड़ के आस-पास के बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' से उम्मीदें थीं कि यह रिलीज के पहले हफ्ते में ही अपना बजट निकालने में सफल रहेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका और फिल्म के कारोबार ने निर्माताओं को तगड़ा झटका दिया। फिल्म रिलीज के पहले सप्ताह में महज 173 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई।
3 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
दूसरे हफ्ते में ही बेपटरी हुई फिल्म
एक बड़ी स्टारकास्ट से सजी फिल्म 'सिंघम अगेन' अच्छी कमाई के लिए तरसती नजर आ रही है। दूसरे वीकएंड में फिल्म का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा था और यह 'भूल भुलैया 3' से पीछे रही थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते अपने खाते में महज 47.5 करोड़ रुपये जोड़े थे।
4 of 5
रणवीर सिंह-सिंघम अगेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
250 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी 'सिंघम अगेन'?
तीसरे हफ्ते में प्रवेश करते ही 'सिंघम अगेन' की सांसें फूलने लग गईं। इसने जैसे-तैसे तीसरे वीकएंड पर महज 15.65 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे हफ्ते में यह दर्शक जुटाने के लिए काफी ज्यादा संघर्ष कर रही है। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने रिलीज के 26वें दिन महज 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इससे इसका अब तक का टोटल 241.50 करोड़ रुपये ही हो पाया है। 'सिंघम अगेन' 250 करोड़ रुपये के क्लब में भी शामिल हो पाएगी भी या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
Bhool Bhulaiyaa 3 Day 26 Collection: 250 करोड़ी बनने से महज इतनी दूर 'भूल भुलैया 3', जानें लेटेस्ट कारोबार
5 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की स्टारडम पर मंडराया खतरा
'सिंघम अगेन' अब तक अपनी लागत जितनी कमाई भी नहीं कर सकी है। इसी वजह से फिल्म फ्लॉप होने के कगार पर खड़ी है। इससे पहले इस साल अजय देवगन की 'औरों में कहां दम था' और 'मैदान' जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थीं। ऐसे में अजय देवगन को एक बड़ी हिट की बेहद जरूरी है।