कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया 3' सिनेमाघरों में अपनी रिलीज का एक महीना पूरा करने वाली है। फिल्म ने सिनेमाघरों में 26 दिन पूरे कर लिए हैं और अब तक दर्शकों को लुभाने में सफल नजर आ रही है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म बड़ी ही आसानी से अपना बजट निकालने में सफल रही। वहीं, अब यह 250 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए आगे बढ़ रही है। आइए फिल्म के 26वें दिन यानी चौथे मंगलवार की कमाई पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
'भूल भुलैया 3' ने 'सिंघम अगेन' को छोड़ा पीछे
'भूल भुलैया 3' ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई कर दिग्गजों को भी चौंका दिया। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी बड़े बजट की फिल्म 'सिंघम अगेन' से टकराव के बाद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा। फिल्म टिकट खिड़की पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही है। मौजूदा समय में यह फिल्म 'सिंघम अगेन' को पछाड़कर कमाई का नया कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है।
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
पहले हफ्ते में ही निकाल लिया बजट
'भूल भुलैया 3' का बजट 150 करोड़ रुपये के आस-पास है। वहीं, इसने पहले हफ्ते में ही 158.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर दिग्गजों को हैरान कर दिया। भूल भुलैया 3 की मजबूत पकड़ दूसरे हफ्ते में भी देखने को मिली। फिल्म ने रिलीज के दूसरे सप्ताह में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 58 करोड़ रुपये की कमाई की।
4 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
250 करोड़ के क्लब में शामिल होगी कार्तिक की फिल्म?
'भूल भुलैया 3' को देखने के लिए दर्शकों ने तीसरे हफ्ते भी सिनेमाघरों का रुख करना जारी रखा। इसका नतीजा इसके बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर भी देखने को मिला। कार्तिक आर्यन की इस मूवी ने तीसरे हफ्ते 23.35 करोड़ रुपये जोड़े। 'भूल भुलैया 3' अपने चौथे हफ्ते में चल रही है। हालांकि, अब इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने चौथे मंगलवार को यानी 26वें दिन 83 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह इसका अब तक का कुल कारोबार 248.83 करोड़ रुपये हो गया है।
5 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
'भूल भुलैया 3' का निर्माण, स्टारकास्ट
'भूल भुलैया 3' का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। उनकी इस फिल्म में कार्तिक की अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। वहीं, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने अपने शानदर अभिनय से लोगों में मन में गहरी छाप छोड़ी है। इसके अलावा विजय राज, संजय मिश्रा और राजपाल यादव के किरदारों को भी काफी सराहा जा रहा है।
The Sabarmati Report Collection Day 12: लाखों में सिमटी ‘द साबरमती रिपोर्ट’, बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही फिल्म