{"_id":"6640b1700ee89ce2d30b93c0","slug":"singham-again-actor-arjun-kapoor-gets-emotional-on-mother-s-day-shared-video-on-social-media-2024-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arjun Kapoor: मदर्स डे पर भावुक हुए अर्जुन कपूर, वीडियो जारी कर कही दिल छू लेने वाली बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arjun Kapoor: मदर्स डे पर भावुक हुए अर्जुन कपूर, वीडियो जारी कर कही दिल छू लेने वाली बात
देश में हर कोई आज (12 मई) के दिन मदर्स डे मना रहा है। अर्जुन कपूर इस खास मौके पर भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी मां मोना शौरी कपूर की याद में एक दिल छू लेने वाला वीडियो साझा किया है। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपने माता-पिता का ख्याल रखने का भी आग्रह किया। अर्जुन ने हाल ही में अपनी मां की उपस्थिति को याद करते हुए एक वीडियो जारी किया है और हर मां को शुभकामनाएं दीं हैं।
वीडियो में अर्जुन ने कहा, "हाय, दोस्तों। आज मदर्स डे है। मुझे नहीं पता कि मैं यह वीडियो क्यों पोस्ट कर रहा हूं। सोकर उठाने के बाद जब मैं नहा रहा था तो ख्याल आया कि मुझे उन सभी लोगों से कुछ कहना चाहिए जिनकी मां उनके साथ हैं। आपकी मां भले ही वे आपके आसपास न हों, बस यह सुनिश्चित करें कि आप उन्हें प्यार भेजें, उन्हें प्यार दें, उन्हें याद दिलाएं कि वे आपके लिए कितना मायने रखती हैं। वे आपको कैसे परिभाषित करती हैं।
3 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने आगे कहा, "हम चीजों को हल्के में लेते हैं। मेरी बहन यहां मौजूद नहीं है। वह यात्रा कर रही है। वह छुट्टियों पर गई है। मैं घर पर अकेला बैठा था, इसलिए मुझे यह संदेश देने की जरूरत महसूस हुई। हमारे माता-पिता, हमारा बहुत ख्याल रखते हैं। हमें उन्हें जितना हो सके अपना प्यार, सम्मान देना चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे दिन उनके लिए काफी कठिन होते हैं। अभिनेता ने आगे कहा मां को प्यार दें, उन्होंने आपके लिए बहुत कष्ठ उठाए हैं। अर्जुन ने 12 साल पहले 25 मार्च को अपनी मां को खो दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन वर्तमान में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में वे नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे। उनके अलावा फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है।
Mr and Mrs Mahi Trailer: जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का पहला ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए उत्साहित
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।