{"_id":"6640a359a8ce565e060f581a","slug":"how-much-it-cost-if-you-want-to-attend-cannes-film-festival-2024-know-its-ticket-price-and-more-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल में जाना है तो खर्च करने होंगे इतने पैसे, लेकिन इसमें भी फंसा है पेंच","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल में जाना है तो खर्च करने होंगे इतने पैसे, लेकिन इसमें भी फंसा है पेंच
Sun, 12 May 2024 04:40 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 12 May 2024 04:40 PM IST
सार
कान फिल्म फेस्टिवल में 35 से 40 हजार लोग शिकरत करते हैं। फेस्टिवल में शामिल होने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट से टिकट खरीदना पड़ता है, जिसकी कीमत लाखों में होती है।
विज्ञापन
कान फिल्म फेस्टिवल
- फोटो : एक्स @Festival_Cannes
विस्तार
इस साल कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 14 मई से 25 मई के बीच किया जाएगा। सिनेमा प्रेमियों के लिए इस फेस्टिवल का बड़ा महत्व है। वे हर साल इसके आयोजन का इंतजार करते हैं। इसमें कई बड़ी फिल्मी हस्तियां शामिल होती है। फेस्टिवल में कई कमाल की फिल्मों की स्क्रीनिंग होती है। फिल्म के शौकीन लोगों का सपना होता है कि वे जिंदगी में कम से कम एक बार तो इस फेस्टिवल में चले ही जाएं, लेकिन उन्हें पता ही नहीं होता कि वे इस आयोजन में कैसे शामिल हो सकते हैं? अगर आप भी सिनेमा के चाहने वालों में से हैं और कान फिल्म फेस्टिवल में जाने का सपना देखते हैं तो यह खबर आपके काम की है।
विज्ञापन
हर किसी को नहीं मिलती फेस्टिवल में एंट्री
कान फिल्म फेस्टिवल में 35 से 40 हजार लोग शिकरत करते हैं। फेस्टिवल में शामिल होने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट से टिकट खरीदना पड़ता है। हालांकि, हर कोई इस आयोजन में शरीक नहीं हो सकता है। केवल वही लोग इसमें जा सकते हैं, जो फिल्म इंडस्टी में काम करते हो या फिर वे कोई मान्यता प्राप्त व्यक्ति हो।
विज्ञापन
Mithun Chakraborty: प्रेमिका ने छोड़ा तो सुपरस्टार बन गए मिथुन, फिर एक दिन प्लेन में मिले तो रोने लगी थी लड़की
विज्ञापन
लाखों में है टिकट की कीमत
इस इवेंट का टिकट खरीदने के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ती है। टिकट की कीमत 5 से 25 लाख रुपये के बीच है। अलग-अलग फिल्मों की स्क्रीनिंग के हिसाब से ही टिकट का दाम तय होता है। फिल्म की स्क्रीनिंग से चार दिन पहले टिकट की बिक्री शुरू होती है। वहीं, ऑनलाइन टिकट खरीदने वालों को फेस्टिवल में आते वक्त टिकट को अपने साथ रखना होगा।
Alia Bhatt: 'काम जिंदगी का हिस्सा है पूरी जिंदगी नहीं, राहा पहली प्राथमिकता', बेटी के लिए उमड़ा आलिया का प्यार
ये मान्यता प्राप्त लोग हो सकते हैं फेस्टिवल में शामिल
मान्यता प्राप्त पत्रकार इस महोत्सव में जाकर फिल्में देख सकते हैं। साथ ही वहां होने वाली गतिविधियों का भी मजा ले सकते हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कर्मचारी और बोर्ड के सदस्य भी 27 हजार रुपये देकर इस इवेंट में जा सकते हैं। इसके अलावा फेस्टिवल से मान्यता प्राप्त लोग भी फिल्मों की स्क्रीनिंग और गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।
Orry: गर्मी से नहीं, बल्कि ओरी की कमाई सुनकर उड़ सकते हैं आपके होश! जानें एक दिन की आमदनी