फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer Daler Mehndi gets jail in 2003 human trafficking case

Daler Mehndi: मानव तस्करी मामले में दलेर मेहंदी को जेल, पटियाला कोर्ट ने बरकरार रखी सजा

Thu, 14 Jul 2022 05:25 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 14 Jul 2022 05:25 PM IST
विज्ञापन
Singer Daler Mehndi gets jail in 2003 human trafficking case
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

पटियाला कोर्ट ने गुरुवार को पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को जेल भेज दिया है। बता दें कि 2003 में दलेर मेहंदी और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें दो साल कैद हुई थी। हालांकि उन्होंने पटियाला कोर्ट में इस फैसले को चुनौती दी। जिसके बाद आज गुरुवार को अदालत ने सेशन कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

Singer Daler Mehndi gets jail in 2003 human trafficking case
दलेर मेंहदी

क्या है पूरा मामला?
यह मामला 2003 का है। दलेर मेहंदी और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप लगाया गया था। दोनों के खिलाफ अमेरिका में 31 केज दर्ज किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के खिलाफ यह आरोप लगाया गया था कि वह गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजकर मोटी रकम लेते थे। इस मामले में कोर्ट ने 15 साल बाद यानी 2018 में गायक को दो साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि दलेर मेहंदी को उसी वक्त जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Singer Daler Mehndi gets jail in 2003 human trafficking case
दलेर मेहंदी - फोटो : self

अन्य आरोपियों को...
दलेर वकील ने इस फैसले को पटियाला कोर्ट में चुनौती दी, जिसके बाद कोर्ट ने आज यानी गुरुवार को फैसले को कायम रखते हुए एडिशनल सेशन जज एचएस ग्रेवाल ने गायक को जेल भेज दिया है। बता दें कि इस केस में बुलबुल मेहता को बरी कर दिया गया था। वहीं शमशेर सिंह और ध्यान सिंह की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

Singer Daler Mehndi gets jail in 2003 human trafficking case
दलेर मेहंदी - फोटो : अमर उजाला

अवैध तरीके से दस लोगों को ले गए थे अमेरिका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर आरोप लगाया गया था कि जब वह शो करने के लिए विदेश गए थे तब वह अवैध तरीके से 10 लोगों को अपने साथ अमेरिका ले गए। इसके बाद पहले दलेर के भाई शमशेर पर 19 सितंबर 2003 को मानव तस्करी का केस दर्ज हुआ। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि दलेर मेहंदी भी इस साजिश में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed