{"_id":"5b73ef4d42c7922fe9278344","slug":"simmba-actress-sara-ali-khan-make-her-social-media-debut-with-shared-photo-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर नहीं बल्कि इस स्वतंत्रता दिवस सैफ की बेटी ने फैंस को दिया खास तोहफा, वजह बेहद खास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन पर नहीं बल्कि इस स्वतंत्रता दिवस सैफ की बेटी ने फैंस को दिया खास तोहफा, वजह बेहद खास
Wed, 15 Aug 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 15 Aug 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Link Copied
एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग को खत्म किया है। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खास बात यह है कि बड़े परदे पर डेब्यू करने से पहले ही सारा की फैंस की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। फैंस के प्यार को देखते हुआ सारा ने इस स्वतंत्रता दिवस उन्हें बेहद खास तोहफा दिया है।
Trending Videos
2 of 6
जी हां सारा अली खान ने इस 15 अगस्त को खास बनाते हुए और बड़े परदे पर डेब्यू करने से पहले सोशल मीडिया पर डेब्यू कर लिया है। गौरतलब है कि सारा बाकी स्टार किड से काफी अलग हैं। वह अभी तक किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं थीं। लेकिन इस स्वतंत्रता दिवस फैंस को खास तोहफा देते हुए सारा ने इंस्टाग्राम से सोशल मीडिया पर डेब्यू कर लिया हैै।
3 of 6
बात करें सारा अली खान की इंस्टाग्राम की पहली पोस्ट की तो उन्होंने अपनी पहली इंस्टाग्राम पोस्ट में राष्ट्रगान को शेयर किया है। उनकी इस फोटो में राष्ट्रगान के रचयिता रवींद्रनाथ टैगोर की फोटो भी नजर आ रही है। यह फोटो शेयर करते सारा ने कैप्शन में स्वतंत्रता दिवस की शूभकामनाएं दी। उनकी इस पहली पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
पता हो कि बीती 12 अगस्त को सारा अली खान ने अपना 23वां जन्मदिन भी मनाया। जन्मदिन के खास मौके पर बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उनके घर पर कई बॉलीवुड सितारे भी नजर आए। गौरतलब है कि सारा ने अपने जन्मदिन पर भी अपनी डेब्यू फिल्म के गाने की रिहर्सल की।
विज्ञापन
5 of 6
गौरतलब है कि सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘केदारनाथ’ के पोस्ट प्रोडक्शन के काम में काफी व्यस्त हैं। वहीं इसके अलावा सारा की दूसरी फिल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग भी चल रही है। इन दिनों फिल्म ‘सिम्बा’ के एक गाने की शूटिंग जोरो पर है। इसके लिए सारा काफी मेहनत कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।