आमिर खान ने हाल ही में सलमान खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सलमान उनसे बेहतर अभिनेता हैं। खासकर बड़े पर्दे पर भावनात्मक दृश्यों को वह बेहतर ढ़ग से निभाते हैं।
Disha Salian Case: 'पुलिस ने गुमराह किया, बोलते रहे- बेटी ने आत्महत्या की', दिशा सालियान के पिता का बड़ा बयान
2 of 5
आमिर खान, सलमान खान, ए आर मुरुगदास
- फोटो : यूट्यूब
एक साथ नजर आए सलमान-आमिर
दोनों सितारे सलमान की नई फिल्म 'सिकंदर' के रिलीज से पहले एक प्रमोशनल वीडियो में नजर आए। यह फिल्म रविवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है। इससे पहले वह आमिर के साथ साल 2008 की सुपरहिट फिल्म 'गजनी' बना चुके हैं।
Neha Kakkar: 'न खाना मिला न पानी, आयोजक भी भागे', नेहा ने खोला मेलबर्न कॉन्सर्ट का राज; बताई चौंकाने वाली बात
3 of 5
आमिर खान, सलमान खान, ए आर मुरुगदास
- फोटो : यूट्यूब
सलमान ने निर्देशक से पूछे ये सवाल
यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो में दोनों अभिनेताओं ने ए आर मुरुगदास से अलग-अलग पैमानों पर उनकी तुलना करने को कहा। सलमान ने निर्देशक से सवाल पूछा, “कौन बेहतर अभिनेता है? कौन ज्यादा मेहनती है? कौन ज्यादा ईमानदार है?” इस पर आमिर ने हंसते हुए कहा, “ये सारी बोरिंग चीजें हैं।”
4 of 5
आमिर खान, सलमान खान, ए आर मुरुगदास
- फोटो : यूट्यूब
'सिकंदर' के इस सीन से प्रभावित हुए आमिर और ए आर मुरुगदास
जब एआर मुरुगदास जवाब देने में हिचकिचाए तो आमिर ने खुद ही कहा, “सर, अभिनय में भी वो मुझसे बेहतर हैं। क्या आपने दबंग देखी है?” इसके बाद ए आर मुरुगदास ने फिर सलमान की तारीफ की और कहा कि उन्होंने फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है। खासकर उस दृश्य में जहां उन्हें रोना था। उन्होंने कहा, “उन्होंने बिना ग्लिसरीन के ऐसा किया था।” आमिर ने भी निर्देशक की बात का समर्थन करते हुए कहा, “मैंने देखा है...उनके भावनात्मक दृश्य कमाल के हैं।”
5 of 5
सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
'सिकंदर' में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन और जतिन सरना जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है।