फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Disha Salian Father Seeks Justice Meets Senior Officer Over His Complaint

Disha Salian Case: 'पुलिस ने गुमराह किया, बोलते रहे- बेटी ने आत्महत्या की', दिशा सालियान के पिता का बड़ा बयान

Thu, 27 Mar 2025 08:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 27 Mar 2025 08:01 PM IST
सार

Disha Salian: दिशा सालियान का मामला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सतीश सालियान और उनके वकील इस पूरे मामले में अब तक कई बड़े बयान दे चुके हैं।

विज्ञापन
Disha Salian Father Seeks Justice Meets Senior Officer Over His Complaint
सतीश सालियान, दिशा सालियान - फोटो : एएनआई, एक्स

विस्तार

दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने हाल ही में एएनआई से हुई एक बातचीत में खुलासा किया कि पूर्व मेयर उनके घर आई थीं और उन्होंने कहा कि  मीडिया उनकी बेटी के बारे में गलत खबर दिखा रहा है। सतीश ने गुरुवार को मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी से भी मुलाकात की। उन्होंने अपनी लिखित शिकायत पर कार्रवाई की मांग की है। इसमें शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ उनकी बेटी की 2020 में हुई मौत के मामले में केस दर्ज करने की बात कही गई है। सतीश सालियान का दावा है कि उनकी बेटी की हत्या की गई थी और बाद में इस अपराध को छिपाने की साजिश रची गई।

विज्ञापन

SSR: 'एसआईटी करे सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच', भाजपा विधायक की मांग; कुछ दिन पहले CBI ने बंद किया है केस

विज्ञापन

सतीश सालियान ने दिया बड़ा बयान
सतीश सालियान ने हाल ही में एएनआई से बातचीत में खुलासा किया है कि मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर उनके घर आई थीं। सतीश के अनुसार, किशोरी ने उनसे कहा कि मीडिया उनकी बेटी के बारे में गलत खबरें दिखा रहा है और इसे रोकने के लिए वह आई हैं। सतीश ने कहा कि उन्हें बार-बार यह समझाया गया कि दिशा की मौत आत्महत्या थी और कुछ नहीं। पुलिस ने भी उन्हें दिशा के फोन रिकॉर्ड, आने-जाने की जगहों और मिलने वाले लोगों की जानकारी देकर भरोसा दिलाया कि इसमें कोई साजिश नहीं थी। सतीश का कहना है कि इस तरह उन्हें गुमराह किया गया। उनके मन में यह बात बैठा दी गई कि यह आत्महत्या ही थी।
Disha Salian Case: मंत्री शंभूराज देसाई बोले- जो भी दोषी पाया गया बख्शा नहीं जाएगा, शिव सेना MLA से किए सवाल

विज्ञापन

नार्को टेस्ट के लिए तैयार दिशा के पिता
अपने वकीलों के साथ सतीश सालियान आज दोपहर करीब तीन बजे दक्षिण मुंबई में पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे थे। वहां उन्होंने जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) से मुलाकात की। इस बैठक में उनकी शिकायत में नामित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के मुद्दे पर चर्चा हुई। उन्होंने मंगलवार को पुलिस को यह शिकायत सौंपी थी। बाद में मीडिया से बात करते हुए सतीश सालियान ने कहा था, "मैं आज ही नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं। लेकिन मेरे साथ-साथ मेरी शिकायत में शामिल किए गए लोगों का भी टेस्ट होना चाहिए।"  दिलचस्प बात यह है कि बुधवार को एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल से बात करते हुए शिवसेना (यूबीटी) के लोकसभा सांसद अरविंद सावंत ने सतीश सालियान के नार्को टेस्ट की मांग की थी।
विज्ञापन

इस वजह से आगे नहीं बढ़ पा रहा मामला

इस मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर सतीश सालियान के वकीलों ने मीडिया से साझा किया कि महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि वह उनकी शिकायत पर संज्ञान लेने की प्रक्रिया में हैं, लेकिन अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। वकीलों का कहना है कि जब तक शिकायत पर केस नंबर नहीं मिलता तब तक इस मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं हो सकती।

एसआईटी पहले से कर रही जांच

इस मामले में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) पहले से काम कर रही है। इसके बावजूद सतीश सालियान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। वह अपनी बेटी की मौत की परिस्थितियों की नई जांच चाहते हैं। दिशा सालियान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। उनकी मौत जून 2020 में हुई थी। हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है, "दिशा के साथ बलात्कार हुआ और उनकी हत्या की गई। कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए राजनीतिक साजिश के तहत इसे दबाया गया।"

वकील ने कही ये बात

उनके एक वकील ने कहा, "हमने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है, लेकिन तब तक एक अच्छे अधिकारी को नियुक्त किया जाए जिसके साथ हम सबूत साझा कर सकें। इसमें वे सबूत भी शामिल हैं जो अब तक सामने नहीं आए।" उनका दावा है कि अगर सही तरीके से जांच हो, तो यह मामला सात दिनों में बंद हो सकता है।

एसआईटी पहले से कर रही जांच
इस मामले में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) पहले से काम कर रही है। इसके बावजूद सतीश सालियान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। वह अपनी बेटी की मौत की परिस्थितियों की नई जांच चाहते हैं। दिशा सालियान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। उनकी मौत जून 2020 में हुई थी। हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है, "दिशा के साथ बलात्कार हुआ और उनकी हत्या की गई। कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए राजनीतिक साजिश के तहत इसे दबाया गया।"

ये है पूरा मामला

दिशा सालियान की मौत 8 जून, 2020 को हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि वह मुंबई के मलाड इलाके में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिर गई थीं। 28 साल की दिशा की मौत के छह दिन बाद ही बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले पर आदित्य ठाकरे ने पहले कहा था कि वे याचिका में लगाए गए आरोपों का जवाब कोर्ट में देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed