टाइगर 3 के बाद सलमान खान एआर मुरुगदास की फिल्म सिकंदर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि सिकंदर में अपने एक्शन से सलमान अपने प्रसंशकों पर अमिट छाप छोड़ेंगे। यही वजह है कि इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के एक्शन दृश्यों को सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से तैयार किया जा रहा है।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
इस बीच फिल्म को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिकंदर के अगले शेड्यूल में सलमान कथित तौर पर तीन जबर्दस्त फाइट सीन और एक हवाई एक्शन सीन की शूटिंग करेंगे।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
रिपोर्ट्स के अनुसार, 26 अगस्त को मुंबई के चित्रकूट मैदान में शुरू होने वाले इस महत्वपूर्ण शेड्यूल में बड़े पैमाने पर खतरनाक स्टंट शूट किए जाएंगे। रिपोर्ट्स में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि सिकंदर के पहले हवाई एक्शन सीक्वंस में अपने प्रतिद्धंदी से दो-दो हाथ करते हुए नजर आएंगे।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
निर्माता इस सीन में हवाई कलाबाजी के जरिए दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ने की कोशिश में हैं। इससे पहले यह जानकारी सामने आई थी कि सिकंदर के निर्माताओं ने 22 अगस्त को एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग शुरू की थी, जिसके लिए उन्होंने लगभग 10,000 गोलियां और पिस्तौलें मंगवाई थीं। 40-दिवसीय शूटिंग शेड्यूल 1 जुलाई को पहले शेड्यूल के पूरा होने के बाद होगा।
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। सिकंदर को ईद 2025 पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है। सलमान ने इस साल ईद के दौरान इंस्टाग्राम पर इस फिल्म की घोषणा की थी। गजनी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके एआर मुरुगदास के साथ यह उनका पहला प्रोजेक्ट है। फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना भी हैं। वहीं, सुनील शेट्टी और प्रतीक बब्बर भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाएंगे।
Stree 2 Box Office Collection Day 7: टिकट खिड़की पर 'स्त्री 2' की पकड़ बरकरार, जानें सातवें दिन का कारोबार