हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को बुधवार (21 अगस्त) को महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने कटी पतंग, तीसरी मंजिल जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।
MSFA: आशा पारेख को मिला राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, समारोह में पहुंचीं कई दिग्गज हस्तियां
मुंबई के वर्ली में एनएससीआई डोम में आयोजित हुए महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में रोहिणी हट्टंगडी, अनंत महादेवन, सिद्धार्थ जाधव, सुदेश भोसले और सोनाली कुलकर्णी सहित कई मशहूर हस्तियां नजर आईं। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद आशा पारेख के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने यह सम्मान पाने के बाद 'जय महाराष्ट्र' कहकर अपनी खुशी जाहिर की। सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने पुरस्कार वितरित किए।
Vijay Deverakonda: 'वीडी 14' को लेकर आया नया अपडेट, क्या फिल्म में डबल रोल निभाएंगे विजय देवरकोंडा?
वहीं, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल को गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा, "मैं जिन्हें अपना गुरु मानती हूं, उनके नाम से पुरस्कार प्राप्त करना बहुत खास है, यह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।"
Rajkummar Rao: क्या होगा जब मिल जाएंगे 'स्त्री' और 'श्रीकांत'? राजकुमार राव ने मजेदार तस्वीर साझा कर बताया
छोटे पर्दे के शो सीआईडी में एसीपी प्रद्युमन की भूमिका से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता शिवाजी साटम को कार्यक्रम में चित्रपति वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला।
Samrat Mukherjee: रानी मुखर्जी के चचेरे भाई ने भारी थी बाइक सवार को टक्कर? सम्राट मुखर्जी को देनी पड़ी सफाई
तेजाब और अंकुश जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध निर्देशक एन. चंद्रा को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि लेखक-निर्देशक दिगपाल लांजेकर को चित्रपति वी शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार मिला।
Taapsee Pannu: तापसी ने बताया क्यों राजनीतिक मामलों पर चुप रहना पसंद करते हैं कलाकार, कहा- ये है दो धारी तलवार