मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को इस दुनिया से गए कई महीने बीत चुके हैं। मगर, ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब फैंस उन्हें याद न करते हों। सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड की जांच जारी है। अब इस मर्डर केस में एक नया मोड़ आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में मूसेवाला की करीबी दोस्त, मुंहबोली बहन व मशहूर सिंगर अफसाना खान का नाम जुड़ता दिख रहा है। इस संबंध में एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) ने अफसाना खान से घंटों पूछताछ भी की है। कहा जा रहा है कि मूसेवाला को आने वाले धमकी भरे कॉल्स के बारे में अफसाना को जानकारी थी। बता दें कि अफसाना मशहूर सिंगर हैं और वह रियलिटी शो बिग बॉस 15 में भी हिस्सा ले चुकी हैं। उन्होंने 2012 में गायिकी की दुनिया में कदम रखा था, देखते ही देखते वह स्टार सिंगर बन गईं। आइए जानते हैं उनके मशहूर गानों के बारे में...
Bhai Dooj 2022: बॉलीवुड की इन बहनों ने दिखलाया ‘शक्ति’ का असली स्वरूप, दुनिया के लिए बनीं प्रेम की अनोखी मिसाल
Bhai Dooj 2022: बॉलीवुड की इन बहनों ने दिखलाया ‘शक्ति’ का असली स्वरूप, दुनिया के लिए बनीं प्रेम की अनोखी मिसाल