फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Har Har Mahadev Day 1 Box Office Report Subodh Bhave Sharad Kelkar Film Opening Day Collection

Har Har Mahadev: अनुमान से दोगुना कारोबार कर 'हर हर महादेव' ने मचाया तहलका, मराठी फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

Wed, 26 Oct 2022 10:31 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 26 Oct 2022 10:31 AM IST
सार

मराठी पैन इंडिया फिल्म 'हर हर महादेव' ने पहले ही दिन अनुमान से दोगुनी कमाई कर सबको हैरान कर दिया है।

विज्ञापन
Har Har Mahadev Day 1 Box Office Report Subodh Bhave Sharad Kelkar Film Opening Day Collection
हर हर महादेव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ अक्षय कुमार और अजय देवगन की भिड़ंत नहीं हुई। इस दिन बॉलीवुड की दोनों फिल्मों के साथ मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' का भी क्लैश हुआ। बता दें कि अभिजीत देशपांडे के निर्देशन में बनी यह पैन-इंडिया मराठी फिल्म है, जिसे हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया है। यूं तो सभी की निगाहें 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हुई थीं, लेकिन असल में बॉक्स ऑफिस की लाइमलाइट शरद केलकर की फिल्म 'हर हर महादेव' चुरा ले गई।

विज्ञापन

10 से 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी सुबोध भावे और शरद केलकर की यह फिल्म ओपनिंग डे पर अपनी लागत का दस फीसदी कमाने में कामयाब रही। अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म पहले दिन एक करोड़ रुपये की कमाई करेगी, लेकिन 'हर हर महादेव' ने अनुमानित कमाई से दोगुना कलेक्शन किया है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म बुधवार को डेढ़ करोड़ का कारोबार कर सकती है।

बजट के हिसाब से अजय देवगन की फिल्म आगे, अक्षय नहीं छू पाए 20 करोड़ का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि फिल्म 'हर हर महादेव' में छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके प्रमुख सेनानायक रहे बाजी प्रभु देशपांडे की कहानी बताई गई है। इस फिल्म में सुबोध भावे छत्रपति शिवाजी महाराज और शरद केलकर बाजी प्रभु देशपांडे की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वैसे तो मराठी इंडस्ट्री में फिल्म के निर्देशक अभिजीत देशपांडे का बड़ा नाम है, लेकिन हिंदी बेल्ट में इसके मुख्य कलाकार शरद केलकर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। शायद यही कारण है कि फिल्म ने पहले ही दिन अनुमानित कमाई से दोगुना कारोबार किया है।

डेंगू होने के बाद पहली बार दिखे सलमान खान, आयुष की बर्थडे पार्टी में इन सेलेब्स के साथ मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed