पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बीते दिन एक बड़ा अपडेट सामने आया। इस हत्याकांड में एनआईए सख्ती से जांच कर रही है और अब जांच की आंच मूसेवाला की मुंहबोली बहन और सिंगर अफसाना खान तक पहुंच गई है। मंगलवार को अफसाना से एनआईए ने लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की। एनआईए की टीम को शक है कि सिद्धू की हत्या में अफसाना खान की भूमिका हो सकती है। इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर अफसाना खान एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं, जो पहले भी विवादों में रह चुकी हैं। आइए आज आपको अफसाना खान के बारे में बताते हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विवादों से है गहरा नाता
अफसाना खान का विवादों से गहरा नाता है। अफसाना के खिलाफ साल 2020 में शिकायत दर्ज हुई थी, जिसमें सिंगर पर आरोप था कि उन्होंने सरकारी स्कूल में छात्रों के सामने विवादित गाना गाया था। इस घटना के बाद अफसाना को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं, जब वह 'बिग बॉस 15' का हिस्सा रहीं, तब भी उन्हें ट्रोल होना पड़ा था। शो के दौरान एक बार अफसाना खुद को मारती दिखी थीं, जिसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।