अभिनेता सलमान खान को हाल ही में डेंगू से पीड़ित हो गए थे। जिसकी वजह से उनकी फिल्म और शो की शूटिंग भी रोक दी गई थी। अब जानकारी सामने आ रही है कि उनकी बिल्डिंग गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो जगह डेंगू का लार्वा मिला है। जिसके बाद बीएमसी टीम ने दवा का छिड़काव करने के साथ ही बाकी जगहों पर भी जांच शुरू कर दी है।
Salman Khan: सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला डेंगू का लार्वा, बीएमसी की टीम ने किया छिड़काव
सलमान खान को डेंगू होने की जानकारी मिलने के बाद बीएमसी टीम दवा का छिड़काव करने के लिए गैलेक्सी और उसके आस-पास के इलाकों में गई। जांच के दौरान टीम को गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो जगह डेंगू का लार्वा मिला है। हालांकि जांच में सलमान के घर में लार्वा मिलने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल एहतियात बरतते हुए फंगिंग आदि की गई है।
Moose Wala Case: कौन हैं अफसाना खान? सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में फंसने से पहले इन विवादों से जुड़ा नाम
डेंगू होने की वजह से सलमान खान इस बार 'बिग बॉस 16' के वीकेंड का वार में भी नजर नहीं आए। उनकी कमान करण जौहर ने संभाली। इसी की साथ अभिनेता की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग भी रोक दी गई थी। फिलहाल हाल ही में अभिनेता को डेंगू के बाद पहली बार आयुष शर्मा की पार्टी में स्पॉट किया गया था। जानकारी सामने आई थी कि वह 26 अक्टूबर से दोबारा शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
Bhai Dooj 2022: बॉलीवुड की इन बहनों ने दिखलाया ‘शक्ति’ का असली स्वरूप, दुनिया के लिए बनीं प्रेम की अनोखी मिसाल
इस दिन रिलीज होगी 'किसी का भाई किसी की जान'
फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को इसी साल 30 दिसंबर को रिलीज किया जाना था लेकिन किसी कारण वश इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब ये फिल्म अगले साल यानी 2023 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म से पंजाबी अभिनेत्री शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
Asin Birthday: पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों पर छा गई थीं असिन, फिर अचानक कह दिया सिनेमाई दुनिया को अलविदा