फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: क्या 'द वन' की कमाई पर पड़ा 'दृश्यम 3' का असर? जानें 'हनुमान अंश' का 56वें दिन कैसा हुआ कलेक्शन

Fri, 02 Oct 2026 09:04 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 02 Oct 2026 09:04 PM IST
सार

Box Office Collection: आज सिनेमाघरों में फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छी शुरुआत की है। ऐसे में जानिए इस फिल्म के कलेक्शन का 'द वन' और 'हनुमान अंश' पर कितना असर पड़ा है।
 

विज्ञापन
Drishyam 3 box office collection impact The Vvaan know total earning of Hanuman Ansh
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में अजय देवगन की अदाकारी वाली फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज हुई है। इसकी वजह से सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्मों के कलेक्शन में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं आज शुक्रवार को सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म  'द वन' और 'हनुमान अंश' ने कितना कलेक्शन किया है।
Drishyam 3 box office collection impact The Vvaan know total earning of Hanuman Ansh
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'द वन' का कलेक्शन
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अदाकारी से सजी बॉलीवुड फिल्म 'द वन' ने आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को ठीक-ठाक कलेक्शन किया है।
  • एक हफ्ते में इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। 
  • बुधवार को इस फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • आज खबर लिखे जाने तक इसने 3.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन 56.70 करोड़ रुपये हो गया है।

बॉक्स ऑफिस: अजय के करियर की बेस्ट ओपनर बनेगी 'दृश्यम 3'? छुट्टी का मिल सकता है फायदा, थिएटर्स में भारी भीड़

Drishyam 3 box office collection impact The Vvaan know total earning of Hanuman Ansh
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
'हनुमान अंश' का कलेक्शन
07 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' अब भी बॉक्स ऑफिस पर छाई है। कल 56वें दिन इसने 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज खबर लिखे जाने तक इसने 2.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'हनुमान अंश' का टोटल नेट कलेक्शन 319.59 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कारोबार 414 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Drishyam 3 box office collection impact The Vvaan know total earning of Hanuman Ansh
द पैराडाइज - फोटो : यूट्यूब
'द पैराडाइज' का कलेक्शन
  • साउथ एक्टर के अभिनेता नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' का कलेक्शन आज यानी रिलीज के नौवें दिन घटा है। 
  • गुरुवार को इसने 3.30 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • आज खबर लिखे जाने तक इसने 2.09 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • इसका टोटल कलेक्शन 110.09 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Drishyam 3 box office collection impact The Vvaan know total earning of Hanuman Ansh
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' ने पहले दिन कितना कमाया?
अजय देवगन की अदाकारी वाली फिल्म 'दृश्यम 3' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। पहले दिन इसने खबर लिखे जाने तक 56.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह अजय देवगन की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
इससे पहले अजय की फिल्म 'सिंघम अगेन' (43.70 करोड़ रुपये)  पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed