पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन से फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स तक हैरान हैं। 29 जून को सिंगर की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बॉलीवुड से भी जुड़े कई कलाकारों ने सिद्धू के निधन पर शोक व्यक्त किया। लेकिन अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंच सकते हैं। अभिनेता ने एक ट्वीट किया है, जिसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं।
Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के घर जाएंगे अभिनेता संजय दत्त! ट्वीट कर सिंगर के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
दरअसल, संजय दत्त ने एक ट्वीट किया, जिसमें अभिनेता ने सिद्धू के निधन पर दुख व्यक्त किया है। संजय दत्त ने लिखा कि मूसेवाला के बारे में सुनकर स्तब्ध हो गया हूं। एक महान प्रतिभा बहुत जल्द चली गई। वाहेगुरु उनके परिवार और प्रियजनों को इस दुखद समय में शक्ति प्रदान करें। इस ट्वीट के आने के बाद से ही दावा किया जा रहा है कि संजय दत्त आज यानी 5 जून को सिद्धू के गांव मूसा कभी भी पहुंच सकते हैं।
Shocked & devasted to hear about #SidhuMoosewala, a great talent gone too soon. May Waheguru give his family and loved ones strength in this tragic time 🙏🏻
Rest in peace!
गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की बीते दिनों बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक 29 जून को हमलावरों ने उनकी थार गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी जान ले ली। खबरों की मानें तो इस हत्या में लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है। सिंगर के यूं अचानक जाने से जहां कई लोग दुखी हैं तो वहीं कई गुस्से से भरे हुए हैं।
सिंगर के शानदार करियर पर नजर डालें तो सिद्धू मूसेवाला उन सिंगर्स में से एक थे, जो अपने गाने खुद ही लिखा करते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'लाइसेंस' गाने के साथ की थी, जो खूब पसंद किया गया। अपने गानों की बदौलत मूसेवाला ने देश ही नहीं विदेशों तक अपनी पहचान बनाई थी। 'जी वैगन', 'टोचन', पंजाबी फिल्म ‘डाकुआ दा मुंडा’ का 'डॉलर सॉन्ग' और जट्टा दा मुकाबला समेत कई गानों को मिलियन व्यूवर्स ने पसंद किया गया।