कुछ दिन पहले ही करीना कपूर के कजिन अरमान जैन की शादी हुई थी । शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायलर हुए थे । इस शादी में लंबे समय बाद पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आया था । अरमान की बारात में करीना और करिश्मा कपूर को जमकर नाचते देखा गया था । इसके बाद रिसेप्शन पार्टी हुई थी । रिसेप्शन के 5 दिन बाद कपूर खानदान की इस पार्टी का इनसाइड वीडियो सामने आ गया है ।
कपूर खानदान की पार्टी का इनसाइड वीडियो हुआ वायरल, इस एक्ट्रेस पर थम गईं सबकी निगाहें
वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी में कई सितारे नजर आ रहे हैं, लेकिन एक कपल की तरफ सबकी निगाहें जा टिकीं । ये थे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा । कियारा और सिद्धार्थ अपने में मस्त नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे के साथ 'बॉम डिगी' गाने पर डांस कर रहे हैं ।
View this post on Instagram
A post shared by 🌸𝐒𝐢𝐝𝐡𝐚𝐫𝐭𝐡 𝐌𝐚𝐥𝐡𝐨𝐭𝐫𝐚 𝐔𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞𝐬 𝐅𝐂🌸 (@sidmalhotra.updates) on
लंबे समय से खबर आ रही है कि कियारा और सिद्धार्थ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं । दोनों को कई मौके पर साथ देखा गया है । पिछले दिनों न्यू ईयर पर भी दोनों साथ थे और उन्हें अफ्रीकन सफारी में स्पॉट किया गया था । हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते पर ये दोनों सितारे अब फिल्म 'शेरशाह' में नजर आने वाले हैं ।
इस फिल्म में सिद्धार्थ कारगिल हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल प्ले करेंगे । वहीं कियारा उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल छीमा के रोल में दिखेंगी । ये दोनों की साथ में पहली फिल्म होगी । इससे पहले कियारा 'कबीर सिंह' और 'गुड न्यूज' से सुर्खियां बटोर चुकी हैं । वहीं सिद्धार्थ की पिछली फिल्म 'मरजावां' थी जो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई ।
Bigg Boss 13: इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं ये तीन कंटेस्टेंट्स, इम्यूनिटी पाकर बच गए