नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं । दोनों की शादी की खबर 'इंडियन आइडल 11' के सेट से वायरल हुई थी । दोनों के घरवाले सेट पर ही रिश्ता लेकर पहुंचे थे । दोनों के परिवार की मंजूरी के बाद शादी की डेट 14 फरवरी तय हुई है । हाल ही में नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने भी एक वीडियो रिलीज कर ये बताया कि 14 फरवरी को ही नेहा और आदित्य की शादी होगी ।
नेहा और आदित्य की शादी को बचे हैं सिर्फ पांच दिन, इन तस्वीरों को देख लग रहा रस्में हो गईं शुरू
अब हाल ही में नेहा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है । इस वीडियो को नेहा के फैन पेज पर शेयर किया गया है । शादी की खबरों के बीच नेहा हाथों लाल चूड़ा पहने नजर आ रही हैं । ये वीडियो उन्होंने अपने गाने ‘याद पिया की आने लगी’ गाने पर लिपसिंक करते हुए बनाया है। नेहा के वीडियो को देख लग रहा है कि इनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं ।
साथ ही नेहा की एक तस्वीर भी सामने आई है । इस फोटो में नेहा मेकअप करवा रही हैं और उनके हाथों में चूड़ा है । नेहा ने इस फोटो के ऊपर कैप्शन लिखा- 'शूट डे' । नेहा और आदित्य की शादी के बारे में उदित नारायण का बयान भी आया था । उन्होंने कहा था, 'दोनों बच्चों की पहले ही साथ में जोड़ी बनाई जा चुकी है । टीवी पर भी लगातार खबरें आ रही हैं । मुझे भी नेहा बहुत पसंद है । मुझे भी अच्छा लगेगा अगर घर में कोई फीमेल सिंगर आ जाएगी ।'
A post shared by Neheartkajal (@neha_holic_kajal) on
'मुझे ही नहीं नेहा सभी को बहुत पसंद है । उसने इंडस्ट्री में अपने दम पर अपना नाम बनाया है । मैं भी उसके गाने सुनते रहता हूं ।' नेहा ने कुछ दिन पहले इंडियन आइडल का एक प्रोमाे वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था । इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'नेहू की शादी आदी के साथ । मम्मी पापा करवाकर ही मानेंगे आदी और मेरी शादी ।'
A post shared by Neheartkajal (@neha_holic_kajal) on
बता दें कि नेहा और आदित्य की शादी का ये किस्सा एक मजाक के तौर पर शुरू हुआ था। अब देखना ये है कि नेहा सच में नारायण परिवार की बहू बनती हैं या शो के खत्म होने के साथ ये किस्सा भी खत्म हो जाएगा । पिछले दिनों शो पर कुमार सानू आए थे । यहां उन्होंने नेहा को आदित्य की तरफ से लाल चुनरी गिफ्ट की थी ।
Bigg Boss 13: टास्क में सिद्धार्थ ने नहीं दिया आरती का साथ, गुस्से में आई ये अभिनेत्री, कही ऐसी बात