आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर के चर्चे अब आम हो गए हैं। दोनों ने इस बात के पर्याप्त हिंट कई दफा दे दिए हैं कि दोनों इन दिनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। यहां तक कि दोनों के परिवार भी इस रिश्ते से काफी खुश हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ लोग आलिया और रणबीर के रिश्ते से बिल्कुल खुश नहीं हैं । इसमें एक हैं कटरीना कैफ और दूसरे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा । आलिया और सिद्धार्थ के बीच रणबीर के आने से दूरियां और ज्यादा बढ़ गई हैं। रणबीर से पहले आलिया और सिद्धार्थ एक-दूसरे को डेट कर रहे थे ।
अब वो पुरानी बात हो चुकी है। खबरों की मानें तो सिद्धार्थ इवेंट्स में आलिया को इन दिनों फुल इग्नोर कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, हाल ही में एक इवेंट में दोनों का आमना-सामना हुआ लेकिन सिद्धार्थ ने आलिया को नजरअंदाज कर दिया। यहां तक कि आलिया, सिद्धार्थ को देखकर मुस्कुराईं लेकिन उन्होंने नजरें फेर लीं।
4 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट
रिपोर्ट्स तो ऐसी भी हैं कि आलिया ने कई दफा सिद्धार्थ को पार्टी और इवेंट में आने के लिए मैसेज भेजे लेकिन उन्होंने उनका जवाब तक नहीं दिया। इससे साफ है कि सिद्धार्थ आलिया और रणबीर के रिलेशनशिप को पचा नहीं पा रहे हैं।
ये ठीक वैसा ही है जैसे कैटरीना को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर आलिया के पोस्ट को लाइक करना बंद कर दिया है। खैर रणबीर अब स्वीकार कर चुके हैं कि वह आलिया के साथ रिलेशनशिप में हैं तब इन बातों का बहुत ज्यादा मतलब नहीं रह जाता है।