पिछले कुछ समय से अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा सोशल मीडिया और बॉलीवुड पार्टीज में काफी एक्टिव हो गई हैं । इसके पीछे की वजह अब सामने आई है । दरअसल, श्वेता एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं, वो भी अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ । जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । यह एक ज्वैलरी की ऐड फिल्म है ।
इस ऐड में बाप-बेटी के प्यार और विश्वास से भरे रिश्ते की कहानी दिखाई देगी । श्वेता को 44 साल के बाद एक्टिंग करने का मौका मिला है । बच्चन परिवार में एक श्वेता ही थीं जिन्होंने अभी तक एक्टिंग नहीं की थी लेकिन अब उन्हें भी मौका मिल गया । एक स्टार के घर में जन्म लेने के बाद भी श्वेता ने कभी फिल्मों में आने की नहीं सोची।
अब जब श्वेता की बात चली है तो जान लीजिए श्वेता के बारे में हर वो चीज जो शायद आप नहीं जानते होंगे । श्वेता, बच्चन परिवार की बड़ी बेटी हैं। इसलिए हमेशा उन्हें घर पर खूब प्यार मिला। अमिताभ और जया ने उन्हें पढ़ाया-लिखाया लेकिन वो कभी एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं। इतनी पढ़ने के बावजूद श्वेता ने शादी से पहले तक कोई प्रोफेशन नहीं अपनाया था।
श्वेता की शादी कम उम्र में ही हो गई थी। श्वेता ने 1997 में निखिल नंदा के साथ सात फेरे लिए थे । निखिल एस्कॉर्ट ग्रुप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं। निखिल अब अपना पूरा कंस्ट्रक्टिंग बिजनेस संभालते हैं। श्वेता ने 23 साल की छोटी उम्र में बेटी नव्या को जन्म दिया था। श्वेता ने हमेशा एक अच्छी हाउस वाइफ बनकर अपना घर संभाला।
10 साल तक घर की जिम्मेदारियां संभालने के बाद श्वेता ने अपना करियर बनाने के बारे में सोचा। अब श्वेता सीएनएन आईबीएन की सिटिजन जर्नलिस्ट हैं। साल 2007 में श्वेता को एनडीटीवी के नए शो 'नेक्स्ट जैन' को होस्ट करने का ऑफर भी आया था। अब वो फाइनेंशियली भी अपने परिवार को सपोर्ट करती हैं।