बॉलीवुड में अक्सर स्टार किड्स और आउटसाइडर्स अपना नाम कमाने आते हैं और देखते ही देखते कब वक्त बीत जाता है पता ही नहीं चलता। दक्षिण और हिंदी भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन और अभिनेत्री सारिका की बेटी श्रुति हासन को भी इंडस्ट्री में 12 साल पूरे हो गए। श्रुति ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी प्रतिभा तो साबित की ही साथ ही हिंदी फिल्मों में भी अपने हुनर का लोहा मनवाया है। वो एक अच्छी अदाकारा होने के साथ साथ एक बेहतरीन गायिका भी हैं।
श्रुति हासन को इंडस्ट्री में पूरे हुए 12 साल
हिंदी के अलावा अंग्रेजी गाने भी श्रुति बेहद खूबसूरती से गाती हैं। अब इंडस्ट्री में 12 साल पूरे होने पर अपने सफर को याद करते हुए उन्होंने कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कींं। हालांकि श्रुति ने जो तस्वीरें साझा कीं उसमें उनका लुक एकदम बदला हुआ नजर आ रहा है। एक नजर में तो आप देखकर पहचान भी नहीं पाएंगे कि ये श्रुति हासन हैं।
Trending Videos
2 of 5
श्रुति हासन
- फोटो : Instagram
गब्बर गर्ल श्रुति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर शानदार तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। अब हाल ही में श्रुति ने अपने फैंस के साथ वो तस्वीरें साझा की है वो उस वक्त की है जब उन्होंने इंडस्ट्री में पहला कदम रखा था। इन तस्वीरों में श्रुति बहुत ही अलग नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
इस थ्रोबैक तस्वीर को साझा करते हुए श्रुति ने अपने 12 साल के सफर के लिए सभी को धन्यवाद कहा है। श्रुति ने लिखा, 'आज से 12 साल पहले, मुझे नहीं पता था कि मैं क्या कर रही हूं। मुझे बस इतना पता था कि मुझे ये पसंद है और मैं हर दिन बेहतर होने की कोशिश करना चाहती हूं। मुझे अभी भी ऐसा लगता है कि बहुत कुछ बदल गया है और उसके लिए मैं सभी के प्यार और समर्थन की आभारी हूं। आपके लिए मेरे दिल में हमेशा एक खास जगह रहेगी'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रुति हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही श्रुति ने एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद कहा जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया। साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें मैसेज करके 12 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी। श्रुति ने बताया कि ये उनके लिए एक चुनौतीपूर्ण सफर था।
विज्ञापन
5 of 5
श्रुति हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मो के अलावा श्रुति अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। करियर की बात करें तो श्रुति हासन ने साल 2009 में फिल्म 'लक' से बॉलीवुड में ऐक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'डी-डे','रमिया वस्तावइया', 'गब्बर इज बैक', 'वेलकम बैक' जैसी कई फिल्मों में काम किया। श्रुति हासन आखिरी बार फिल्म 'वकील साब' में दिखाई दी थीं। वह जल्द ही प्रभास के साथ फिल्म 'सलार' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।