6 साल की उम्र से संगीत की दुनिया में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली अभिनेत्री श्रुति हासन ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है। आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही श्रुति हासन, कमल हासन और एक्ट्रेस सारिका की बेटी हैं। फिलहाल श्रुति ब्रिटिश आर्टिस्ट माइकल कसले को डेट कर रही हैं।
हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में श्रुति ने कहा, 'मैंने अभी शादी के बारे में नहीं सोचा, लेकिन जब भी मुझे सही लाइफ पार्टनर मिलेगा तो मुझे शादी से पहले बच्चे करने में कोई दिक्कत नहीं हैं. मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मीडिया या बाकी की जनता मेरे बारे में क्या सोचती है'।
बता दें, इससे पहले श्रुति का नाम क्रिकेटर सुरेश रैना,रजनीकांत के दामाद धनुष के साथ भी जुड़ चुका है। श्रुति हासन ने फिल्म D-Day में वेश्या का बोल्ड किरदार निभाया था। फिल्म के तमिल वर्जन के पोस्टर में उनका अंदाज काफी बोल्ड था, जिस पर विवाद भी हुआ था।
श्रुति ने अपना पहला गाना 6 साल की उम्र में अपने पिता की फिल्म 'थेवर मगन' में गाया था। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म 'चाची 420' में अपने पिता के साथ भी एक गाना गाया है। श्रुति ने अपने स्कूल में अपना नाम पूजा राम चंद्रन तक बदल लिया था क्योंकि वो नहीं चाहती थीं कि उनके दोस्त ये जाने कि वह कमल हासन की बेटी हैं।