एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर के बाद अब 'बत्ती गुल मीटर चालू' का पहला गाना भी रिलीज हो गया है। फिल्म के पहले गाने का नाम 'गोल्ड-तांबा' है। इस गाने को नक्श अजीज ने बेहद खूबसूरत आवाज में गाया है। सुरों के सरदार अनु मलिक ने इस गाने को कंपोज किया है।
बात करें 'गोल्ड-तांबा' के वीडियो की तो इसमें शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर मस्ती भरा डांस करते दिख रहे हैं। दोनों का डांस उनके फैंस को काफी पसंद आएगे। इस गाने की झलक फिल्म के ट्रेलर में भी देखने को मिली थी। 'बत्ती गुल मीटर चालू' ट्रेलर 10 अगस्त को रिलीज हुआ है।
फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में शाहिद और श्रद्धा कपूर के अलावा यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में हैं। बात करें फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की कहानी की तो यह उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर बनी और बिजली विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म है। इसकी कहानी शाहिद कपूर का दोस्त पर आधारित है जो फिल्म में बिजली कटौती के चलते आत्महत्या कर लेता है। यह फिल्म 21 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।