बिग बॉस-11 की विनर शिल्पा शिंदे शो खत्म होने के बाद भी चर्चा में बनी हुई हैं। मगर इस बार चर्चा की वजह वह नहीं बल्कि उनका भाई है...दरअसल शिल्पा के भाई आशुतोष शिंदे को यूट्यूब पर उनकी बहन शिल्पा की पार्टी के वीडियोज अश्लील कैप्शन के साथ नजर आए।
शिल्पा शिंदे के भाई ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि, 'वीडियो को हिट कराने के लिए इस तरह के भद्दे और अश्लील कैप्शन लिखे गए हैं। प्लीज ऐसी सस्ती हरकतें करने से बचें। इन्हीं सब ओछी हरकतों की वजह से शिल्पा सोशल मीडिया से दूरी रखती हैं।
आशुतोष शिंदे ने एक फोटो का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया। वीडियो के ऐसे कैप्शन देखकर वह दुखी नजर आए। बता दें, यह टीवी प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा की पार्टी के वीडियोज हैं। जहां पर शिल्पा शिंदे डांस फ्लोर पर जमकर थिरकी थीं।
यू-ट्यूब पर कुछ लोगों ने अपने वीडियो पर हिट कराने के लिए शिल्पा शिंदे के वीडियो को अश्लील कैप्शन दिया है। किसी ने अपने वीडियो की हैडिंग इस प्रकार दी है कि शिल्पा शिंदे के अश्लील डांस का वीडियो हुआ वायरल। तो किसी ने लिखा, शराब पीने के बाद शिल्पा शिंदे का क्यूट डांसिंग वीडियो।