देश के सबसे फिट एक्टर्स में से एक शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने खुद ही बताया है कि वो एक फूडी हैं। यहां तक कि उनका मन्त्र भी है, "स्वस्थ रहो, मस्त रहो" और वह यूट्यूब पर अपना वेलनेस चैनल भी चलाती हैं। इस चैनल ने बुधवार को एक नया रिकॉर्ड बनाया। शिल्पा शेट्टी पहली ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गयी हैं जिनके यूट्यूब पर 10 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
2 of 5
shilpa shetty
- फोटो : instagram
यूट्यूब चैनल शुरू करते समय शेट्टी कुंद्रा ने कहा था कि उनका इरादा भोजन, स्वास्थ्य और सेहतमंदी के बारे में जागरूकता फैलाना है। शिल्पा शेट्टी ने दिखाया कि कैसे हेल्थी और स्वादिष्ट भोजन, 15 मिनट से भी कम समय में बनाया जा सकता है। सफलतापूर्वक ऐसा करने के बाद कुछ ही महीनों में, चैनल हेल्थी लाइफस्टाइल अपनाने वालों के लिए एक खास पोर्टल बन गया।
3 of 5
Shilpa Shetty
- फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी का चैनल उन लोगों के बीच अपनी खासा पहचान बना चुका है जिनके पास ना तो हेल्थी खाना बनाने का ज्यादा समय होता है न ही जिम जाने के लिए। यूट्यूब पर अपने चैनल के माध्यम से, शिल्पा स्वस्थ और स्वादिष्ट भोजन की रेसेपी पेश करती हैं, साथ ही साथ आसान योग आसनों के बारे में भी बताती हैं।
4 of 5
shilpa shetty
- फोटो : social media
सिर्फ इतना ही नहीं शिल्पा वजन घटाने के लिए ऑडिएंस को कई टारगेट देती हैं। जो कोई भी उनका चैनल देखता है इस बात से वाकिफ होगा कि चाहें वो, स्मूदी, मिल्कशेक, सलाद, सूप, सैंडविच, पुडिंग, पुलाव, बिरयानी या और कोई भी खाना हो शिल्पा के चैनल पर सब कुछ हेल्थी देखने को मिलता हैं। इनमें से कई रेसेपी, शेट्टी-कुंद्रा घराने के होते हैं।
5 of 5
Shilpa Shetty
- फोटो : instagram
यूट्यूब पर वन मिलियन सब्सक्राइबर्स पाने पर शिल्पा शेट्टी कहती हैं, 'मेरा हमेशा से यही प्रयास रहा है कि मैं लाइफ को जीने के सबसे बढ़िया तरीके के बारे में जागरूकता फैलाऊं। मैं बहुत खुश हूं कि एक मिलियन से भी ज्यादा लोग मेरे साथ इस कार्य में शामिल हुए हैं। अगर मैं फिटनेस और हेल्थी खाने के महत्व के बारे में लोगों को बता पाई हूं तो मेरा उद्देश्य पूरा हो गया है, लेकिन अभी रुकना नहीं है। अभी भी बहुत कुछ पता करना है ताकि लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।"
पढ़ें: आखिर किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा, जानें इस राज के पीछे का सच