अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड में आए लगभग 30 साल हो चुके हैं। अपने अभिनय करियर के दौरान बहुत सी हिट फिल्में देने के बावजूद, अभिनेत्री बिग स्क्रीन के मुकाबले छोटे पर्दे पर ज्यादा नजर आ रहीं हैं। इस समय अभिनेत्री 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में बतौर जज दिखाई दे रहीं हैं। इस मंच से जुड़कर उन्हें अपने पुराने दिन याद आ गए, जिसके बारे में अभिनेत्री ने अपने फैंस को बताया।
Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी को आई अपनी पहली फिल्म 'बाजीगर' की याद, 29 साल बाद वहां पहुंची जहां से की थी शुरुआत
इंडियाज गॉट टैलेंट का एक प्रमोशनल वीडियो साझा करते हुए शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया हैडल पर लिखा, "जीवन अप्रत्याशित तरीकों से एक फुल सर्कल में आता है। मैंने फिल्म ‘बाजीगर’ के लिए अपना पहला शॉट यहीं (फिल्म सिटी में हेलीपैड पर) दिया था, इसलिए इंडियाज गॉट टैलेंट के लिए स्टंट यार्ड में वापस जाना काफी नॉस्टालेजिक था।"
शिल्पा ने कही ये बात
वीडियो में शिल्पा शेट्टी कहती हैं कि मैंने अपना करियर 29 साल पहले यहीं से शुरू किया था। हम यहां ‘आईजीटी: द स्टंट यार्ड’ के लिए वापस आ गए हैं।” इतना कहने के बाद ब्लैकआउट हो जाता है और फिर जूम आउट करके मुंबई के फिल्म सिटी में हेलीपैड का नजारा दिखाया जाता है।
शिल्पा के साथ इस अभिनेत्री ने भी बाजीगर से की थी अपने करियर की शुरुआत
फिल्म बाजीगर से अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ-साथ 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री 'तनुजा' की बेटी काजोल ने भी अपने करियर की शुरुआत इसी फिल्म से की थी। इसमें इन दोनों के साथ बॉलीवुड के किंग खान 'शाहरुख खान' भी मुख्य भूमिका में थे।